1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Budget 2023 Live : यूपी विधानसभा सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू, विपक्ष का हंगामा

UP Budget 2023 Live : यूपी विधानसभा सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू, विपक्ष का हंगामा

UP Budget 2023 Live: यूपी विधानसभा का बजट सत्र (UP Budget Session) सोमवार 20 फरवरी से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। यूपी में 10 एयरपोर्ट पर काम चल रहा है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। इन्वेस्टर्स समिट से बंपर निवेश मिला है। हर घर योजना के तहत गरीबों को घर मिले हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Budget 2023 Live: यूपी विधानसभा का बजट सत्र (UP Budget Session) सोमवार 20 फरवरी से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। यूपी में 10 एयरपोर्ट पर काम चल रहा है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। इन्वेस्टर्स समिट से बंपर निवेश मिला है। हर घर योजना के तहत गरीबों को घर मिले हैं।

पढ़ें :- अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है, मैं भी इन्हें यही कहूंगा-डरो मत-भागो मत...राहुल गांधी पर पीएम मोदी का निशाना

पटेल ने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। यूपी में जनधन के सबसे ज्यादा खाते खोल गये। जी 20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। योजनाओं का सभी वर्गों को फायदा मिल रहा। पीएम आवास बनाने में यूपी सबसे आगे। यूपी भारत के विकास का इंजन हैं। गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। आरोग्य मेलों का आयोजन हो रहा है। यूपी में कई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य जारी है। गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि 11 बजे सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बजट सत्र की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए 22 फरवरी को सदन में बजट प्रस्तुत होगा। बजट पर दोनों सदनों में चर्चा होने के बाद इसे पारित किया जाएगा। अभी सत्र की कार्यवाही 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक निर्धारित की गई है। अगर कोई तीथि महत्वपूर्ण लगती है तो हम शनिवार को भी चर्चा करने के बारे में सोचेंगे। हम इसे एक अच्छी बहस का मंच बनाए।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास का नया खाका इस बार सदन में खींचा जाएगा और प्रदेश के चर्तुमुखी विकास के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। हम लोगों के भावनाओं के अनुरूप बजट लाएंगे

पढ़ें :- शतरंज की कुछ चालें बाक़ी हैं, थोड़ा इंतज़ार कीजिए...राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाए जाने पर बोले जयराम रमेश

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विधानसभा में समाजवादी पार्टी का ज़ोरदार प्रदर्शन कर रही है। अभिभाषण के दौरान विपक्षी हंगामा कर रहे हैं। विधानसभा के अंदर सपा और आरएलडी विधायक नारेबाजी कर रहे हैं। यूपी विधानसभा में राज्यपाल वापस जाओ के लग रहे नारे। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव एक साथ दिखायी दिये हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार वो झूठी सरकार है जिसने कहा कि एक लाख करोड़ रुपए मंडी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए देंगे। आप बताइए उत्तर प्रदेश में इन्होंने एक भी मंडी बनाई? दोनों सरकारों ने मिलकर हमारे गांव, गरीबों को लूटा है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है।

पढ़ें :- KL Sharma पर कांग्रेस ने यूं ही नहीं खेला दांव, अमेठी के जातीय समीकरण ऐसे बैठते हैं फिट

मीडिया कर्मियों से भी झड़प, जड़ा मुक्का

विधानसभा सत्र से पहले सपा नेताओं के प्रदर्शन में नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच बवाल हो गया। इस दौरान कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों से भी मार्शल ने अभद्रता कर दी। यहां तक की एक वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट को मुक्का जड़ दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...