1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Budget 2026 : विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल ने पढ़ा अभिभाषण, विरोधी दल के विधायकों ने लगाए ‘गो बैक, गो बैक’ के नारे

UP Budget 2026 : विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल ने पढ़ा अभिभाषण, विरोधी दल के विधायकों ने लगाए ‘गो बैक, गो बैक’ के नारे

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र (UP Legislature Budget Session) सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) के भाषण के साथ शुरू हो गया है। इसके साथ विपक्षी विधायकों का हंगामा और नारेबाजी भी शुरू कर दी। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, सपा विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र (UP Legislature Budget Session) सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) के भाषण के साथ शुरू हो गया है। इसके साथ विपक्षी विधायकों का हंगामा और नारेबाजी भी शुरू कर दी। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, सपा विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। गो बैक, गो बैक के नारे लगाए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता (Leader of the Congress Legislative Party) आराधना मिश्रा मोना (Aradhana Mishra Mona) ने सपा के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- वीडी सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर सांसद ओवैसी का बड़ा बयान, कहा- भाजपा जल्द करेगी उन्हे सम्मानित

राज्य में छह करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्ति मिली, कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति जारी : राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि राज्य में छह करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्ति मिली है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है। नवंबर, 2019 से अब तक 129 अपराधियों को अलग-अलग अभियोगों में आजीवन कारावास अथवा अन्य अवधि के कारावास व अर्थदंड से दंडित कराया गया है। दो को मृत्युदंड की सजा हुई है। राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक कुल 267 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए। 977 अभियुक्तों को रासुका के तहत निरुद्ध किया गया। साथ ही माफिया अपराधियों से 04 हजार 137 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है।

आराधना मिश्रा मोना ने कहा भारत रत्न की शोभा पहले से ही बड़ी है, किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र (UP Legislature Budget Session) के पहले दिन कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा सरकार बजट के नाम पर दिखावा करती है। रकम बढ़ा देने से बजट बड़ा कर देने से प्रदेश का विकास नहीं होगा। बजट का सदुपयोग होना चाहिए। संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) के द्वारा सावरकर को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग पर आराधना मिश्रा मोना (Aradhana Mishra Mona) ने कहा भारत रत्न (Bharat Ratna) की शोभा पहले से ही बड़ी है। किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा, वाराणसी मे मंदिर तोड़े जाने के मुद्दे को लेकर आए हैं

पढ़ें :- UP Budget 2026 : यूपी विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से, 11 फरवरी को पेश होगा बजट

सपा से एमएलसी आशुतोष सिन्हा बजट सत्र में शामिल होने साइकिल से विधानसभा पहुंचे। वह वाराणसी मे मंदिर तोड़े जाने के मुद्दे को लेकर आए हैं। इसे वह प्रमुखता से उठाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...