HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Budget Session 2023: यूपी विधानसभा में सपा विधायकों का जोरदार हंगामा, अखिलेश बोले-ये झूठी सरकार है

UP Budget Session 2023: यूपी विधानसभा में सपा विधायकों का जोरदार हंगामा, अखिलेश बोले-ये झूठी सरकार है

सुबह 11 बजे बजट सत्र की शुरुआत से पहले सपा विधायकों ने पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में विधानसभा के प्रवेश द्वार के नजदीक धरना प्रदर्शन किया और कानून व्यवस्था तथा किसानों से संबंधित समस्याओं को उठाया। वहीं, इस दौरान अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार को घेरा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Budget Session 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार हंगामेदार शुरुआत हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विपक्ष के हंगामो और नारेबाजी के बीच अभिभाषण को पढ़ा। वहीं, विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायकों ने कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे को लेकर विधान भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- समाजवादी पार्टी वाले दुर्दांत अपराधियों के सामने रगड़ते थे नाक, अपने संस्कार के अनुरूप धर्माचार्यों को बोलते हैं माफिया: सीएम योगी

सुबह 11 बजे बजट सत्र की शुरुआत से पहले सपा विधायकों ने पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में विधानसभा के प्रवेश द्वार के नजदीक धरना प्रदर्शन किया और कानून व्यवस्था तथा किसानों से संबंधित समस्याओं को उठाया। वहीं, इस दौरान अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार को घेरा।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि ये सरकार झूठी सरकार है। इसने कहा कि एक लाख करोड़ रुपए मंडी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए देंगे,आप बताइए उत्तर प्रदेश में इन्होंने एक भी मंडी बनाई? दोनों सरकारों ने मिलकर हमारे गांव, गरीबों को लूटा है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है।

कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है। इसके साथ ही कानपुर देहात में दर्दनाक घटना को भी उठाया। अखिलेश यादव ने कहा कि, कानपुर में मां-बेटी की जान गई है। उसका कारण है भाजपा सरकार, प्रशासन और बुलडोजर। साथ ही कहा कि, बुलडोजर लेकर टहल रहे हैं और इन्वेस्टमेंट आने की उम्मीद करते हैं।

पत्रकारों के साथ की मारपीट
उत्तर प्रदेश विधानसभा में पत्रकारों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधानसभा के मार्शल पत्रकारों को धक्का दे रहे हैं साथ ही कुछ पत्रकारों से साथ मारपीट भी की गई।

 

पढ़ें :- पीड़ित पक्ष के बजाए अपराधियों के समर्थन में खड़ी होती है समाजवादी पार्टी : ब्रजेश पाठक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...