1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Airtel Network Down : यूजर्स परेशान, काम नहीं कर रहीं ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवाएं

Airtel Network Down : यूजर्स परेशान, काम नहीं कर रहीं ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवाएं

टेलिकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सेवाएं बाधित होने और आउटेज से जुड़ी खबरें सामने आई हैं। कंपनी के कई सब्सक्राइबर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की, कि वे एयरटेल ब्रॉडबैंड (Airtel Broadband) और मोबाइल सर्विसेज (Mobile Services) यूज नहीं कर पा रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टेलिकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सेवाएं बाधित होने और आउटेज से जुड़ी खबरें सामने आई हैं। कंपनी के कई सब्सक्राइबर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की, कि वे एयरटेल ब्रॉडबैंड (Airtel Broadband) और मोबाइल सर्विसेज (Mobile Services) यूज नहीं कर पा रहे हैं। इस आउटेज के बारे में Downdetector.in ने भी जानकारी दी है और इसे सैकड़ों यूजर्स ने फ्लैग किया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

एयरटेल नेटवर्क (Airtel Network) ठप होने से एयरटेल मोबाइल (Airtel Mobile) और ब्रॉडबैंड दोनों यूजर्स प्रभावित हुए हैं, जिसकी वजह से वे कॉल करने या इंटरनेट का यूज नहीं कर पा रहे हैं। वेबसाइट और सेवाओं के डाउनटाइम को मॉनीटर करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector.in ने गुरुवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर एयरटेल की सर्विसेज में दिक्कत आने की जानकारी दी। जहां अब तक 3000 से ज्यादा यूजर्स ने इस बारे में रिपोर्ट किया है।

सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं यूजर्स कई एयरटेल यूजर्स ने भी आउटेज के बारे में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर लिखा है और नाराजगी जाहिर की है। कुछ ने बताया कि एयरटेल सिम पर चलने वाला उनका डिवाइस काफी समय से ‘No Network’ पर चल रहा है। हालांकि, एयरटेल की ओर से इस आउटेज की वजह पर फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। कई यूजर्स को आउटेज की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने के बाद मिली।

एक यूजर ने लिखा कि ‘एयरटेल ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विसेज सब डाउन.. मोबाइल और ब्रॉडबैंड पर कोई नेटवर्क नहीं.. गुजरात में अब सब कुछ चला गया है!” एक अन्य यूजर ने अपनी पोस्ट में पूछा कि क्या एयरटेल डाउन है, यह लिखते हुए उसने बताया कि उसका WiFi और मोबाइल इंटरनेट दोनों ही काम नहीं कर रहे हैं।

एयरटेल ने इस पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए कहा कि चिंता ना करें, हम यहां आपकी मदद करने के लिए हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि प्लीज डायरेक्ट मेसेज की मदद से अपना एयरटेल नंबर हमसे शेयर करें ताकि हम आपके लिए इसकी जांच करवा सकें। हालांकि यह X पर एयरटेल का स्टैंडर्ड रिस्पॉन्स है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...