1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: Christmas पर हजरतगंज के कैथड्रल चर्च के पास हरे कृष्णा..कृष्णा कृष्णा हरे हरे के भजन के साथ सेलिब्रेशन

Viral video: Christmas पर हजरतगंज के कैथड्रल चर्च के पास हरे कृष्णा..कृष्णा कृष्णा हरे हरे के भजन के साथ सेलिब्रेशन

सोशल मीडिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का एक अद्भूद वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है। यहां के हजरतगंज स्थित कैथड्रल चर्च के पास मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर इस्कॉन मंदिर की ओर से कीर्तन और श्रीमदभगवद्त गीता का वितरण किया गया। साथ ही मंदिर की कीर्तन मंडली भजन कीर्तन करती नजर आयी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- 2027 से पहले बीजेपी को लगा तगड़ा झटका! 6 बार मंत्री रहे, BJP नेता रामाश्रय कुशवाहा सपा में शामिल

जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि बड़ी संख्या में लोग हरे कृष्णा ..कृष्णा कृष्णा हरे हरे…भजन के बीच एंजॉय करते नजर आ रहे है।चर्च के बाहर क्रिसमस के आयोजन के बीच हरे रामा, हरे कृष्णा के भजन की गूंज के साथ ही पर्व की खुशियां मनाई गईं।

पढ़ें :- 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, 'रामायण' को ले डूबेगी खराब एक्टिंग-कास्टिंग, नहीं भाए 'राम-सीता'

कीर्तन मंडली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है।भजन कर रहे लोगों का कहना है कि हम लोग सनातनी हैं और अपने धर्म को एंजॉय कर रहे हैं। कई लोग इस घटना को विभिन्नता में एकता और भारत देश की खूबसूरती से जोड़कर देख रहे हैं।

तो वहीं कई लोग जबर्दस्ती विवाद पैदा करने की कोशिश करार दे रहे हैं।हजरतगंज सहित लखनऊ के सभी प्रमुख ईसाई केंद्रों पर देर रात तक जश्न का माहौल रहा। पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। किसी भी तरह की बदमाशी या माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़े ऐक्शन की तैयारी की गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...