1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Bye Election Result 2022: यूपी में तीनों सीटों पर पिछड़ी भाजपा, सपा ने बनाई हुई है बढ़त, शिवपाल यादव बोले…

UP Bye Election Result 2022: यूपी में तीनों सीटों पर पिछड़ी भाजपा, सपा ने बनाई हुई है बढ़त, शिवपाल यादव बोले…

उत्तर प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव हुए थे। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। शुरूआती रूझानों में इन तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव करीब एक लाख वोट से आगे चल रही हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Bye Election Result 2022: उत्तर प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव हुए थे। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। शुरूआती रूझानों में इन तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव करीब एक लाख वोट से आगे चल रही हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

वहीं, रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम रजा 11 राउंड के नतीजों के बाद 3,496 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना लगातार पीछे चल रहे हैं। इसके साथ ही खतौली में सपा और आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया आगे चल रहे हैं। नौवें राउंड के बाद रलोद प्रत्याशी मदन भैया करीब 8534 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

शिवपाल यादव ने मतदाताओं का जताया आभार
मैनपुरी में डिंपल यादव के एक लाख वोटों से आगे पहुंचने पर शिवपाल यादव ने वहां के मतदाताओं को आभार जताया है। उन्होंने ​ट्वीट कर लिखा है कि, मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा डिम्पल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...