HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: आरएलडी के बाद अब आप से होगा सपा का गठबंधन! अखिलेश से मिले संजय सिंह

UP Election 2022: आरएलडी के बाद अब आप से होगा सपा का गठबंधन! अखिलेश से मिले संजय सिंह

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर प्रदेश में कई सियासी समीकरण बनने लगे हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) छोटे दलों के साथ गठबंधन कर रही है। मंगलवार को आरएलडी (RLD) चीफ जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपने मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने बताईं सरकार की प्राथमिकता, कहा-सफल नहीं होने देंगे बीजेपी का षड्यंत्र

इसके बाद से ही सपा (SP) और आरएलडी (RLD) के बीच गठबंधन के फाइनल होने की बात कही जा रही थी। इन सबके बीच बुधवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर बात हुई थी।

सूत्रों की माने तो जल्द ही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच भी गठबंधन का ऐलान हो सकता है। हालांकि सपा ने दोनों नेताओं के बीच इस मुलाकात को शिष्टाचारिक भेंट बताया है। बता दें कि, हाल के दिनों में संजय सिंह और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच ये तीसरी मुलाकात है।

इससे पहले सोमवार को मुलायम सिंह के जन्मदिन के मौके पर भी दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी। गौरतलब है कि इस बार चुनाव से पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़े दलों से दूरी बना ली है। वो छोटे दलों के साथ गठबंधन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)  से भी सपा का गठबंधन होगा।

पढ़ें :- आपका एक वोट जम्मू-कश्मीर के युवाओं का हौंसला बुलंद करने वाला और महिलाओं के अधिकार की रक्षा करने वाला है: अमित शाह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...