HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: सपा को लगा बड़ा झटका, ​विधायक सुभाष पासी हुए भाजपा में शामिल

UP Election 2022: सपा को लगा बड़ा झटका, ​विधायक सुभाष पासी हुए भाजपा में शामिल

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते दिनों बसपा (BSP) के 6 और बीजेपी (BJP) के एक विधायक ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। वहीं, अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को बड़ा झटका लगा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

दरअसल, मंगलवार को सपा (Samajwadi Party) से निष्कासित विधायक सुभाष पासी (Subhash Pasi) ने भाजपा  (BJP) की सदस्यता हासिल कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सूत्रों की माने तो भाजपा (BJP) चुनाव से पहले सपा और बसपा (BSP) के कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की कोशिश में जुटी हुई है।

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन किस पार्टी का दाम थामता है और कौन पार्टी को छोड़ता है। बता दें कि, मंगलवार को भाजपा (BJP) की सदस्यता लेने वाले सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए सपा ने निष्कासित कर दिया था। सुभाष पासी (Subhash Pasi) गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...