1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: भाजपा के बागियों को भी सपा ने बनाया स्टार प्रचारक, देखिए लिस्ट में किसका-किसका है नाम

UP Election 2022: भाजपा के बागियों को भी सपा ने बनाया स्टार प्रचारक, देखिए लिस्ट में किसका-किसका है नाम

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। सपा की तरफ से जारी सूची में सबसे पहला नाम मुलायम सिंह यादव का है। इसके बाद अखिलेश यादव का नाम लिस्ट में हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। सपा की तरफ से जारी सूची में सबसे पहला नाम मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का है। इसके बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का नाम लिस्ट में हैं।

पढ़ें :- India vs South Africa 1st T20: बारिश ने डाला खलल, टॉस में हो रही देरी 

हालांकि, इस लिस्ट में सपा के सहयोगी दलों के नेताओं का नाम नहीं शामिल किया गया है। इसके कारण ही प्रसपा के चीफ शिवपाल यादव का नाम इसमें शामिल नहीं किया गया है। वहीं, हाल में ही सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को भी सपा ने स्टार प्रचारक बनाया है।

डिपंल यादव का भी नाम शामिल
स्टार प्रचारकों की सूची में डिंपल यादव का भी नाम शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। वहीं, इस सूची में सपा सांसद आजम खान और उनके परिवार के सदस्यों का नाम नहीं है।

सात चरणों में है चुनाव
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे।

 

पढ़ें :- अरुण साव व विजय शर्मा डिप्टी और रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्पीकर होंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...