HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Up Election 2022 : योगी ने पेश किया पांच साल का रिपोर्ट कॉर्ड ,यूपी की अर्थव्यवस्था को नंबर दो पर लाया

Up Election 2022 : योगी ने पेश किया पांच साल का रिपोर्ट कॉर्ड ,यूपी की अर्थव्यवस्था को नंबर दो पर लाया

Up Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अपनी सरकार का पांच साल का रिपोर्ट कॉर्ड (Report card) पेश किया है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि पूरी दुनिया पिछले दो साल से कोरोना की मार को झेल रहा है। उन्होंने कहा कि हमने इसका डटकर मुकाबला किया है। दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी हुई। हमने राज्य में ऑक्सीजन के 551 प्लांट लगाए। प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचाया। उनके लिए राशन की व्यवस्था की।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

यूपी की अर्थव्यवस्था को नंबर दो पर लाए

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। उन्होंने कहा कि 5 साल में बीजेपी सरकार ने यूपी में संकल्पों के मुताबिक काम किया। पहले उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में 6-7वें स्थान पर थी। हम इसको नंबर दो पर लाने में कामयाब हुए। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में उत्तर प्रदेश नंबर 2 पर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा है। कहा कि बसपा में 364 दंगे प्रदेश में हुए। जबकि सपा में 2012 से 2017 के बीच 700 से ज्यादा दंगे हुए। बीते 5 साल में कोई दंगा या आतंकी घटना नहीं हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...