1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-टिकट के बदले मांगी गई घूस

UP Election 2022: ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-टिकट के बदले मांगी गई घूस

कांग्रेस की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्य (Dr. Priyanka Maurya) ने टिकट वितरण को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है ​कि कांग्रेस (Congress) के टिकट बंटवारे में धांधली की गई है। साथ ही कहा कि इसके लिए रुपये भी मांगे गए हैं। सोशल मीडिया पर वो लगातार कांग्रेस के खिलाफ बयान दे रही हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्य (Dr. Priyanka Maurya) ने टिकट वितरण को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है ​कि कांग्रेस (Congress) के टिकट बंटवारे में धांधली की गई है। साथ ही कहा कि इसके लिए रुपये भी मांगे गए हैं। सोशल मीडिया पर वो लगातार कांग्रेस के खिलाफ बयान दे रही हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

उनका आरोप है कि वो ओबीसी समाज से हैं, ये भी एक बड़ी वजह है जिसके कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया। प्रियंका मौर्य (Dr. Priyanka Maurya) ने एक के बाद एक कई ​ट्वीट किए हैं। इसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी। साथ ही लिखा है कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह का वीडियो है जो सबूत के साथ दिखेगा। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, पार्टी में जो धांधली चल रही है किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है। कांग्रेस में जातिवाद के कारण नरेश सैनी को भी पार्टी छोड़नी पड़ी।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

उन्होंने आरोप लगया है कि घूस नहीं देने के कारण उन्हें सरोजनीनगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया। लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी। लोग कहेंगे कि टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे। खुद जांच करें फिर बोलें, हमें तो 2024 की तैयारी करो ऐसा कहा जाने लगा। पर भाजपा के जुमलों को मात नहीं दे पा रही कांग्रेस।

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल हैं प्रियंका
बता दें कि, कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या हैं। बीते काफी दिनों से वो लगातार कांग्रेस का चुनाव प्रचार करने में जुटी हुईं थीं। वहीं, अब उन्हें बड़ा झटका लगा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...