HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : सपा ने चुनाव आयोग से मतगणना स्थल के आसपास जैमर लगाये जाने की मांग

UP Election 2022 : सपा ने चुनाव आयोग से मतगणना स्थल के आसपास जैमर लगाये जाने की मांग

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की आगामी 10 मार्च होने वाली मतगणना से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। इस पत्र में नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश के समस्त जनपद में मतगणना स्थल के आसपास मोबाईल फोन के अत्यधिक दुरूपयोग होने और किसी प्रकार की हैकिंग होने की भी आशंका व्यक्त की है। सभी मतगणना स्थल के निकट मोबाईल जैमर लगाये जाने की मांग की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की आगामी 10 मार्च होने वाली मतगणना से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। इस पत्र में नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश के समस्त जनपद में मतगणना स्थल के आसपास मोबाईल फोन के अत्यधिक दुरूपयोग होने और किसी प्रकार की हैकिंग होने की भी आशंका व्यक्त की है। सभी मतगणना स्थल के निकट मोबाईल जैमर लगाये जाने की मांग की है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

बता दें कि प्रदेश के समस्त जनपद में 10 मार्च 2022 को प्रातः 8 बजे से विधान सभा चुनाव की मतगणना शुरू की जायेगी। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि मतगणना स्थल के आस-पास मोबाईल फोन के अत्यधिक दुरूपयोग होने और किसी प्रकार की हैकिंग होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। सभी मतगणना स्थल के निकट मोबाईल जैमर लगाया जाय जिससे, कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न हो सके।

 

 

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...