HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Gold-Silver Price Today : यूपी में सोना सस्ता, चांदी स्थिर, खरीदने से पहले आज यहां चेक करें रेट्स

UP Gold-Silver Price Today : यूपी में सोना सस्ता, चांदी स्थिर, खरीदने से पहले आज यहां चेक करें रेट्स

UP Gold-Silver Price Today : लखनऊ सर्राफा बाजार (Lucknow Bullion Market)  सहित प्रदेश की अन्य सर्राफा बाजार (Bullion Market) में बुधवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। राहत की बात यह है कि सूबे में जहां सोना के भाव में गिरावट आई तो वहीं चांदी के भाव स्थिर हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Gold-Silver Price Today : लखनऊ सर्राफा बाजार (Lucknow Bullion Market)  सहित प्रदेश की अन्य सर्राफा बाजार (Bullion Market) में बुधवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। राहत की बात यह है कि सूबे में जहां सोना के भाव में गिरावट आई तो वहीं चांदी के भाव स्थिर हैं। इससे पहले मगंलवार को प्रदेश में सोना स्थिर था तो चांदी में गिरावट आई थी। आज सोना 100 रुपए टूटकर 59 हजार के करीब आ गया है, जबकि चांदी 73 हजार के नीचे कारोबार करती दिखाई दी। ऐसे में अगर आप कीमती आभूषण सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है।

पढ़ें :- UP Gold Silver Price : सोना स्थिर और चांदी 300 रुपये लुढ़की, जानें अपने शहर के नए रेट्स

सोना सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार (Lucknow Bullion Market) में बुधवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना 100 रुपये सस्ता होकर 59,660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपये कम होकर 54,700 रुपए पर आ गया है। इससे पहले कल यहां सोना स्थिर था। 24 कैरेट सोना 59,760 और 22 कैरेट सोना 54,800 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार किया था।

चांदी स्थिर

लखनऊ में मंगलवार को चांदी के भाव में गिरावट के साथ बुधवार को इसके दाम स्थिर हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी आज 72,800 रुपये प्रतिकिलो पर है। इससे पहले मंगलवार को 72,800 रुपये पर थी।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : यूपी 650 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा दाम

हर दिन जारी होते हैं सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स

सर्राफा बाजार (Bullion Market) में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

कैसे चेक करें सोने की शुद्धता

Indian Standard Organization (ISO) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिया होता है, यह ISO द्वारा जारी किया जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अगर इन कैरेटों पर यह नंबर लिखा होता है तो इसका मतलब आपका खरीदा गया सोना शुद्धता है। बाजार में 24 कैरेट से अधिक सोना नहीं बिकता है।

पढ़ें :- UP Gold-Silver Price Today : सोना सस्ता, चांदी एक हजार रुपए टूटी, चेक करें आज का ताजा भाव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...