1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी सरकार ने B.Ed अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, 6 महीने के ऑनलाइन PDPET कोर्स को दी मंज़ूरी, NIOS करेगा आयोजन

यूपी सरकार ने B.Ed अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, 6 महीने के ऑनलाइन PDPET कोर्स को दी मंज़ूरी, NIOS करेगा आयोजन

यूपी (UP) की योगी सरकार ने B.Ed पास अभ्यर्थियों को BTC समकक्ष मान्यता देने के लिए सरकार ने 6 महीने का ऑनलाइन ब्रिज कोर्स Professional Diploma in Primary Education Training (PDPET) मंज़ूर कर दिया है। इस कोर्स का आयोजन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह फैसला राज्य के हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की योगी सरकार ने B.Ed पास अभ्यर्थियों को BTC समकक्ष मान्यता देने के लिए सरकार ने 6 महीने का ऑनलाइन ब्रिज कोर्स Professional Diploma in Primary Education Training (PDPET) मंज़ूर कर दिया है। इस कोर्स का आयोजन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह फैसला राज्य के हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

पढ़ें :- गौ माता के मांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उठाया बड़ा कदम

सालों से लंबित यह मामला आखिरकार अब सुलझने की कगार पर है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यूपी सरकार ने यह ब्रिज कोर्स मंज़ूर किया, जिससे करीब 30 हज़ार शिक्षकों को सीधा लाभ मिलने जा रहा है। अब B.Ed पास उम्मीदवार BTC समकक्ष योग्यता प्राप्त कर प्राइमरी शिक्षक बनने के पात्र होंगे।

2005 से लंबित मामला, अब खुलेगी नई राह

यह मामला साल 2005 से लंबित था। उस समय B.Ed अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल नहीं किया गया था, जिससे हजारों उम्मीदवार वर्षों तक पात्रता को लेकर संघर्ष करते रहे। सरकार के इस निर्णय से अब उन्हें न्याय और अवसर दोनों मिलने जा रहे हैं।

पढ़ें :- गोप्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध का 11 मार्च को होगा शंखनाद, हमारा अस्त्र 'शास्त्र' और 'संवाद' है : ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

क्या है PDPET कोर्स?

यह कोर्स 6 महीने का ऑनलाइन ब्रिज कोर्स (Online Bridge Course) होगा।

इसे NIOS (National Institute of Open Schooling) आयोजित करेगा।

कोर्स पूरा करने के बाद B.Ed पास उम्मीदवारों को BTC के समकक्ष माना जाएगा।

यह मान्यता उन्हें प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल होने का अधिकार देगी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने सिलेंडर पर सीधे 60 रुपये की बढ़ोत्तरी पर बीजेपी को घेरा, बोले-जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई

शिक्षा विभाग का कहना

शिक्षा विभाग (Education Department) के एक अधिकारी ने कहा कि यह फैसला शिक्षा जगत में ऐतिहासिक है। जिन अभ्यर्थियों ने वर्षों तक संघर्ष किया, अब उन्हें न्याय मिलेगा। साथ ही, राज्य में प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी को पूरा करने में भी यह कदम सहायक होगा। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश और यूपी सरकार के फैसले के बाद शिक्षकों की यह लंबी लड़ाई अब मंज़िल के करीब है। PDPET कोर्स न सिर्फ एक “ब्रिज” है, बल्कि हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य की नई शुरुआत भी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...