उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 2012 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma) और संतोष कुमार मिश्रा (Santosh Kumar Mishra) के नाम शामिल हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 2012 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma) और संतोष कुमार मिश्रा (Santosh Kumar Mishra) के नाम शामिल हैं।
संकल्प शर्मा को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, संतोष कुमार मिश्रा (Santosh Kumar Mishra) को पीटीएस जालौन में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद से हटाकर संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint Police Commissioner) , पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर (Police Commissionerate, Kanpur Nagar) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत दोनों अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। संकल्प शर्मा अब गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि संतोष कुमार मिश्रा कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint Police Commissioner) के रूप में नई भूमिका निभाएंगे।