1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यूपीः बागपत में चल रहे किसान आंदोलन को देर रात पुलिस ने कराया खत्म, लाठीचार्ज

यूपीः बागपत में चल रहे किसान आंदोलन को देर रात पुलिस ने कराया खत्म, लाठीचार्ज

By शिव मौर्या 
Updated Date

बागपत। नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। इस कानून के खिलाफ किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान दिल्ली के कई क्षेत्रों में जमकर बवाल हुआ था।

पढ़ें :- पूरा देश भाजपा की कुनीतियों से उपजी बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से त्रस्त है: प्रियंका गांंधी

दिल्ली हिंसा के बाद बड़ौत में चल रहे किसानों के आंदोलन पर भी पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस-प्रशासन की टीम बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे धरना स्थल पर पहुंचकर बल प्रयोग कर धरनास्थल खाली करा लिया। पुलिस फोर्स ने लाठियां फटकार कर किसानों को दौड़ा लिया।

बता दें कि, बुधवार दिन में पुलिस-प्रशासन और किसान नेताओं के बीच बातचीत हुई थी। पुलिस-प्रशासन का कहना था कि धरना समाप्त कर दें। करीब ढाई घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही थी। किसानों ने 31 जनवरी को महापंचायत बुलाने का ऐलान किया था।

रात में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर धरनास्थल खाली करा लिया। बता दें कि, पुलिस किसानों का सामान जबरन लादकर ले गई। इस दौरान एक बुजुर्ग सुमेर सिंह पुलिस की लाठी लगने से घायल हुए हैं। भगदड़ में कुछ किसानों को चोट आई है।

 

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...