1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होली और जुमे की नमाज पर यूपी के मंत्री का विवादित बयान; बोले- सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें

होली और जुमे की नमाज पर यूपी के मंत्री का विवादित बयान; बोले- सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें

Holi and Jummah Namaz Controversy: होली और जुमे की नमाज को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। रघुराज सिंह ने कहा कि सफेद टोपी वाले अगर नमाज के लिए घर से निकलें तो तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें। मंत्री का यह टिप्पणी मंगलवार को एक टीवी चैनल पर की।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

दरअसल, इस बार होली का पर्व और जुमे एक ही दिन 14 मार्च को पड़ रहा है। ऐसे में जुमे की नमाज के समय को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ। इस विवाद को लेकर यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि जैसे होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया जाता है और महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से नमाज पढ़ने के लिए निकलें, वरना घर पर ही नमाज पढ़ें।

राज्यमंत्री ने आगे कहा कि तिरपाल का हिजाब पहनने से उनकी टोपी और सफेद कपड़े रंग और गुलाल से बचे रहेंगे, क्योंकि होली साल में एक बार आती है। होली खेलने वाले रंग डालते समय यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक जा रहा है। इसके अलावा, रघुराज सिंह ने एएमयू में राम मंदिर बनाने की इच्छा जाहिर की और कहा कि जब एएमयू में राम मंदिर बनेगा तो पहली ईंट भी वह स्वयं रखना चाहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...