1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Monsoon Big Update: भीषण गर्मी और लू से जल्द मिलेगी राहत, पूर्व यूपी से इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री

UP Monsoon Big Update: भीषण गर्मी और लू से जल्द मिलेगी राहत, पूर्व यूपी से इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री

UP Monsoon Big Update: उत्तर-प्रदेश समेत देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तर-प्रदेश के ज्यादातर हिस्सा में अगले कुछ दिनों के लिए लू चलने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कई राज्य ऐसे ही भी जहां मानसून की एंट्री हो चुकी है और बारिश ने गर्मी से राहत पहुंचाई है। जिसके देखते हुए उत्तर प्रदेश में लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Monsoon Big Update: उत्तर-प्रदेश समेत देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-प्रदेश के ज्यादातर हिस्सा में अगले कुछ दिनों के लिए लू चलने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कई राज्य ऐसे ही भी जहां मॉनसून (Monsoon) की एंट्री हो चुकी है और बारिश ने गर्मी से राहत पहुंचाई है। जिसके देखते हुए उत्तर प्रदेश में लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें :- T20 World Cup Semi Final : इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून (Monsoon) दो दिन पहले ही आ गया है। जिसके बाद मुंबई और कई इलाकों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, अब देश के बाकी हिस्सों में मॉनसून की एंट्री की उम्मीद जतायी जा रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश में लोगों को इसके लिए करीब एक हफ्ते का और इंतजार करना होगा। IMD के मॉनसून ट्रैकर के अनुसार, मॉनसून 20 जून को एंट्री करने वाला है। उससे पहले प्री-मॉनसून की कुछ बारिश देखने को मिल सकती है।

20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के साथ बलिया, देवरिया, गोरखपुर, गाजीपुर, वाराणसी जिले में बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, प्रदेश में 12 जून तक भीषण गर्मी रहने वाली है। 11 और 12 जून को प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...