HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nagar Nikay Chunav 2023 : राम गोपाल यादव का बड़ा दावा ,बोले- नगर निगम चुनाव में दौड़ेगी सपा  की साइकिल

UP Nagar Nikay Chunav 2023 : राम गोपाल यादव का बड़ा दावा ,बोले- नगर निगम चुनाव में दौड़ेगी सपा  की साइकिल

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा कि निकाय चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  सही उम्मीदवारों का चयन कर रही है । यादव ने कहा कि जैसे ही निर्वाचन आयोग का नोटिफिकेशन होगा, हम लोग अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे ।  उन्होंने कहा कि अप्रत्याशित जीत के साथ अपना परचम निकाय चुनाव (Nikay Chunav)  में लहराएंगे। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

इटावा ।  समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा कि निकाय चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  सही उम्मीदवारों का चयन कर रही है । यादव ने कहा कि जैसे ही निर्वाचन आयोग का नोटिफिकेशन होगा, हम लोग अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे ।  उन्होंने कहा कि अप्रत्याशित जीत के साथ अपना परचम निकाय चुनाव (Nikay Chunav)  में लहराएंगे।  प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) से पूछे गए एक सवाल कि आप चाणक्य की भूमिका में है। तो उनका कहना है कि मैं पॉलिटिकल साइंस का स्टूडेंट रहा हूं । उसमें साफ कहा गया है कि अंत भला तो सब भला।

पढ़ें :- UP News: यूपी निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ की तारीख की घोषणा, जानिए

प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव को जीतकर हम दिखाएंगे, हम गांधीवादी हैं और कहा कि अगर लक्ष्य पवित्र है तो उसे पाने के लिए तो पवित्र होना चाहिए। हम सीधे रास्ते पर चलने वाले हैं। निकाय चुनाव पर पार्टी की तैयारियों पर पूछे गए सवाल पर प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav)  ने कहा कि बीजेपी (BJP) निकाय चुनाव (Nikay Chunav) पहले कराना चाहती है क्योंकि बड़े नगर निगमों में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  ज्यादा प्रभावी नहीं रही है। नगर पालिका और नगर पंचायतों में तो वैसे ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)   जीतती रही है।

बीजेपी पर जमकर साधा निशाना
प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav)  ने कहा कि नगर पालिका में तो हम वैसे भी दो तिहाई सीटों के साथ जीतेंगे ही और मीडिया तो सिर्फ यही दिखाएगी कि नगर निगम पर बीजेपी (BJP) का कब्जा है, लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)   नगर निगम में भी जीत के साथ अपना परचम लहराएगी। व्यापारियों से पूछे गए सवाल पर प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा कि बीजेपी (BJP)  सरकार में तो हमेशा व्यापारी लूटता रहा है। बीजेपी (BJP) जानती है कि व्यापारियों को लूटो, कूटो वह तो वोट हमको ही देंगे।

राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा कि व्यापारियों का मन भी इस बार सपा के साथ है। इन्वेस्टमेंट के संबंध में पूछे गए सवाल पर प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा कि सरकार पूरी तरह से झूठ बोल रही है। 1 रुपये का भी इन्वेस्टमेंट नहीं हो रहा है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)   के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (National General Secretary Shivpal Yadav) के बयान कि रामराज्य लाना है तो बीजेपी (BJP)  को हटाना है, इस पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) का समर्थन किया और कहा कि राज्य में कोई ऐसा नहीं है जो इनके प्रकोप का शिकार ना हुआ हो। अगर इन्हें हटाएंगे नहीं तब तक रामराज्य नहीं आएगा।

पढ़ें :- UP News: बैलेट पेपर से चुनाव होने पर BSP मेयर चुनाव ज़रूर जीतती, नगर निकाय के नतीजे आने के बाद बोलीं मायावती
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...