1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: चांदी लूटकांड में बड़ी कार्यवाही, वारदात में शामिल पुलिसकर्मी बर्खास्त

UP News: चांदी लूटकांड में बड़ी कार्यवाही, वारदात में शामिल पुलिसकर्मी बर्खास्त

उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में हुई चांदी लूटकांड में शामिल पुलिसकर्मी पर शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस के आला अफसरों ने लूटकांड में शामिल इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में हुई चांदी लूटकांड में शामिल पुलिसकर्मी पर शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस के आला अफसरों ने लूटकांड में शामिल इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। इस लूटकांड में शामिल पुलिसकर्मियों ने कई अन्य के साथ मिलकर लूट की थी।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

बता दें कि, औरेया जिले के कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सराफा कारोबारी से लूट हुई थी। पुलिस ने इस लूट की पड़ताल की तो सर्राफा से लूटी गई चांदी कानपुर देहात के भोगनीपुर इंस्पेक्टर के कमरे से बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर और एक दरोगा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिसके बाद लूटकांड का खुलासा हुआ।

इसके बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर, दारोगा समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि, पूरी तैयारी के साथ इन्होंने लूट की थी। अब ADG कानपुर ज़ोन आलोक सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुए औरैया चाँदी लूट कांड मामले इंस्पेक्टर अजय पाल कठेरिया,उपनिरीक्षक चिंतन कौशिक,राम शंकर यादव सहित 3 पुलिस कर्मी सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...