1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: BJP की जिला पंचायत सदस्य का शव फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस

UP News: BJP की जिला पंचायत सदस्य का शव फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के बांदा में भाजपा नेत्री और जिला पंचायत सदस्यत श्वेता सिंह गौर (Shweta Singh Gaur) का शव फंदे से लटकता मिला। इन्दिरा नगर स्थित आवास में उनका शव साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। श्वेता सिंह (Shweta Singh Gaur) की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। उधर, श्वेता सिंह (Shweta Singh Gaur) के पति दीपक सिंह गौर का मोबाइल फोन बंद है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बांदा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के बांदा में भाजपा नेत्री और जिला पंचायत सदस्यत श्वेता सिंह गौर (Shweta Singh Gaur) का शव फंदे से लटकता मिला। इन्दिरा नगर स्थित आवास में उनका शव साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। श्वेता सिंह (Shweta Singh Gaur) की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। उधर, श्वेता सिंह (Shweta Singh Gaur) के पति दीपक सिंह गौर का मोबाइल फोन बंद है।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

बताया जा रहा है कि वो फरार हैं। फिलहाल पुलिस उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो श्वेता सिंह (Shweta Singh Gaur) ने सुसाइड किया है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि श्वेता सिंह गौर (Shweta Singh Gaur) भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी थीं। शुरूआती जांच में सामने आया कि श्वेता सिंह ने सुसाइड किया है। पति से भी विवाद की बात सामने आ रही है।

पूर्व IPS की थीं बहू
बताया जा रहा है कि, भाजपा नेत्री ने बीती रात फेसबुक पर लिखा था कि घायल नागिन, घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए। श्वेता सिंह रिटायर्ड IPS ऑफिसर राज बहादुर सिंह की बहू हैं। हालांकि, लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...