1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: BJP वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी को ‘भारत रत्न’ के ऐलान पर CM योगी आदित्यनाथ ने जताई खुशी, कही ये बात

UP News: BJP वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी को ‘भारत रत्न’ के ऐलान पर CM योगी आदित्यनाथ ने जताई खुशी, कही ये बात

केन्द्र सरकार द्वारा बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी को भारत रत्न का सम्मान दिए जाने का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर खुशी जताई है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

केन्द्र सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी (Senior BJP leader Lal Krishna Advani) को भारत रत्न सम्मान दिए जाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं और मंत्रियों ने बधाई दी है।

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने भी भाजपा वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी (Senior BJP leader Lal Krishna Advani) को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर खुशी जताई है।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से खुशी जताई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है-

“भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय, उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है।

राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में किए गए उनके अथक प्रयास हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्रोत हैं।

आदरणीय आडवाणी जी को हार्दिक बधाई!”

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...