1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर जल्द, ब्राह्मण, दलित या ओबीसी जानिए किसकी दावेदारी मजबूत?

UP News: यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर जल्द, ब्राह्मण, दलित या ओबीसी जानिए किसकी दावेदारी मजबूत?

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा हाईकामन को भेज दिया है। वहीं, अब जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष के मिलने की अटकले तेज हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा हाईकामन को भेज दिया है। वहीं, अब जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष के मिलने की अटकले तेज हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। इसके बाद उनके नाम का ऐलान कर दिया गया जाएगा। हालांकि, अब चर्चा हो रही है कि यूपी भाजपा का अध्यक्ष कौन होगा? दरअसल, वर्तमान यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और अब योगी मंत्रीमंडल में शामिल हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

ओबीसी को बनाया जा सकता है प्रदेश अध्यक्ष
कहा जा रहा है कि ओबीसी के चेहरे को भाजपा नया प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। दरअसल, इसके पीछे आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को भी देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ओबीसी वोट पर ज्यादा ध्यान दे रही है। लिहाजा, वो किसी ओबीसी चेहरे को ही प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की कुल आबादी में ओबीसी की 40 फीसदी हिस्सेदारी है। माना जाता है कि गैर-यादव ओबीसी के लगभग 58 प्रतिशत ने 2017 में भाजपा को वोट दिया था, यह हिस्सा 2022 में लगभग 65 प्रतिशत तक जाने का अनुमान है। इन सब बातों के अलावा यूपी बीजेपी का अगला अध्यक्ष चुनते हुए बीजेपी इस बात का भी ख्याल रखेगी कि नए अध्यक्ष की संगठनात्मक मामलों पर पकड़ मजबूत हो।

इनको बनाया जा सकता है प्रदेश अध्यक्ष
यूपी बीजेपी के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, सांसद सुब्रत पाठक, रामशंकर कठेरिया, दिनेश उपाध्याय, ब्रज बहादुर, विनोद सोनकर सहित अन्य नाम भी इस दौड़ में शामि हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...