1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सीएम एकनाथ शिंदे से मिलना पड़ा भारी! बसपा ने पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह पार्टी से निष्कासित

UP News: सीएम एकनाथ शिंदे से मिलना पड़ा भारी! बसपा ने पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह पार्टी से निष्कासित

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बच चुका है। निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। ऐसे में बसपा ने अपने दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह और उनके भाई बृजकिशोर को सिंह पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बच चुका है। निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। ऐसे में बसपा ने अपने दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह और उनके भाई बृजकिशोर को सिंह पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी।

पढ़ें :- फ्री में राशन मोदी या भाजपा अपनी जेब से नहीं दे रही है, खाद्य सामग्री आपके टैक्स के पैसे से मिलती है: मायावती

इसकी भनक लगते ही बसपा सुप्रीमो ने दोनों नेताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया। बता दें कि, बस्ती में राजकिशोर सिंह जाने—माने नेता हैं। वो तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत बसपा से ही की थी। उसके बाद सपा में शामिल हुए और कैबिनेट मंत्री बने। उनके भाई बृजकिशोर डिंपल भी राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें भी सपा सरकार में उर्जा सलाहकार बनाया गया था। बाद में दोनों कांग्रेस में चले गए।

इसके बाद वर्ष 2020 में उन्होंने फिर से बसपा में वापसी की। बस्ती के बसपा जिला अध्यक्ष जयहिंद गौतम ने पत्र जारी करते हुए दोनों के ही बसपा से निष्कासन की बात कही। चिट्ठी में लिखा है कि दोनों को अनुशासहीनता करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

अयोध्या में एकनाथ शिंदे से की मुलाकात
रिपोर्ट की माने तो, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को रामनगरी पहुंचकर भगवान राम के दर्शन किए थे। इन दोनों नेताओं ने अयोध्या में एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। हालांकि दोनों को ही भाजपा के संपर्क में बताया जा रहा है।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...