1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : होली पर योगी सरकार ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया मुफ्त गैस सिलेंडर का तोहफा

UP News : होली पर योगी सरकार ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया मुफ्त गैस सिलेंडर का तोहफा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को होली का तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के अंतर्गत ₹1,890 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल (Gas Cylinder Refill) का वितरण किया जाएगा।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को होली का तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के अंतर्गत ₹1,890 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल (Gas Cylinder Refill) का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरुआत की।

पढ़ें :- PM Modi ने किया भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, आंध्र को मिला 7वां हवाई अड्डा

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में न कनेक्शन मिलते थे और न सिलेंडर। नेतागिरी करने पर डंडे खाने पड़ते थे। आज हम 1.86 करोड़ लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर उपलब्ध करवा रहे हैं। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और मंत्री सतीश शर्मा ने भी विचार रखे।

पढ़ें :- पहलगाम के बाद अब कुलगाम दहला, नाम पूछकर मजदूरों को बनाया निशाना, दो प्रवासी श्रमिकों की मौत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...