HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण के लिए BJP ने घोषित किए प्रत्याशी, देखिए पूरी लिस्ट

UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण के लिए BJP ने घोषित किए प्रत्याशी, देखिए पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। 95 पालिकाओं में से पार्टी ने 93 नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित किए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Nikay Chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। 95 पालिकाओं में से पार्टी ने 93 नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें 45 महिलाओं को टिकट दिया गया है। बता दें कि, दूसरे चरण के लिए 24 अप्रैल तक नामांकन दाखिल होंगे।

पढ़ें :- अगर कोई व्यक्ति या कंपनी BJP को मोटा चंदा देती है तो उसके किसी भी स्तर की टैक्स चोरी को किया जा सकता है नजरअंदाज : जयराम रमेश

बताया जा रहा है कि, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने 93 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, अलीगढ़, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ, अयोध्या, शाहजहांपुर और कानपुर नगर निगम में महापौर एवं पार्षद पद के प्रत्याशी को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मंथन किया। राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी के बाद प्रदेश मुख्यालय से ब्रज, काशी, अवध, पश्चिम, कानपुर और गोरखपुर क्षेत्र की 95 में से 93 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए।

पढ़ें :- योगी सरकार की बड़ी पहल, परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक चलेंगे समर कैंप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...