1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार की बड़ी पहल, परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक चलेंगे समर कैंप

योगी सरकार की बड़ी पहल, परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक चलेंगे समर कैंप

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के चुनिंदा परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के दौरान विशेष समर कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह पहल 20 मई से 15 जून तक चलेगी, जिसका उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी एक रचनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव देना है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के चुनिंदा परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के दौरान विशेष समर कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह पहल 20 मई से 15 जून तक चलेगी, जिसका उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी एक रचनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव देना है। बेसिक शिक्षा विभाग के तरफ से आयोजित इन समर कैंपों में योग, खेलकूद, जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास और फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (FLN) से जुड़ी गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी। यह पहल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और संवाद कौशल को भी बढ़ावा देगी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

प्रतिदिन डेढ़ घंटे चलेंगे समर कैंप

बेसिक शिक्षा विभाग के तरफ से संचालित यह पहल सरकार के उस व्यापक लक्ष्य का हिस्सा है, जिसके तहत बचपन से ही बच्चों में जीवन कौशल विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर और नेतृत्व क्षमता से भरपूर बनाया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, ये समर कैंप प्रतिदिन सुबह डेढ़ घंटे आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आनंद, फिटनेस और बुनियादी शिक्षा का संयोजन होगा। कैंप का संचालन प्रशिक्षित शिक्षकों, शिक्षामित्रों और स्वयंसेवकों की देखरेख में किया जाएगा। स्वयंसेवी संस्थाएं और स्नातक छात्र भी इस अभियान में भाग लेंगे ताकि बच्चों को एक सहयोगात्मक और उत्साहवर्धक माहौल मिल सके।

पोषण का भी रखा जाएगा खास ख्याल

सरकार ने बच्चों के पोषण का भी पूरा ध्यान रखा है। कैंप में बच्चों को गुड़ की चक्की, बाजरे और रामदाने के लड्डू, तथा गुड़-चना जैसे पौष्टिक स्नैक्स दिए जाएंगे, जिससे वे ऊर्जावान बने रहें और गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें। इन समर कैंप को आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों की छुट्टियों को एक उपयोगी और सीखने योग्य अनुभव में बदलना है। इसके साथ ही बच्चों के कौशल विकास और व्यक्तिगत प्रगति को बढ़ावा देना है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...