HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त, नतीजे 13 मई को, जानें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

UP Nikay Chunav 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त, नतीजे 13 मई को, जानें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

UP Nikay Chunav 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान खत्म हो गया है। दूसरे चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Nikay Chunav 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान खत्म हो गया है। दूसरे चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो गया है। शाम पांच बजे तक आजमगढ़ में 53.14, मऊ में 61.66, मिर्जापुर में 48.94, बलिया में 57.78 और भदोही में 54.84 फीसदी मतदान।

पढ़ें :- UP News: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर लगाई गई आदर्श आचार संहिता हटाई गई

मेरठ जिले के 45.59 फीसदी मतदाताओं ने निकाय चुनाव में मतदान किया। शहरी मतदाताओं का रुझान मतदान के प्रति कम रहा और देहात में बढ़-चढ़कर मतदान किया। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तक शहर के 41.62 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया जबकि गत वर्ष 47.88 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, किठौर में 71.02, हर्रा में 70.92 और खरखौदा में 69.71 फीसदी मतदान हुआ।

कन्नौज में शाम पांच बजे तक 62.18% वोटिंग

नगर पालिका
कन्नौज-56%
छिबरामऊ-54.83%
नगर पंचायत
गुरसहायगंज-59.75%
तिर्वागंज-66.01%
सिकंदरपुर-66.80%
समधन-71.45%
सौरिख-70.82%
तालग्राम-68.31%

अलीगढ़ में दोपहर 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 46.20 रहा

अलीगढ़ में दोपहर 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 46.20 रहा। नगर निगम में 41 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान हरदुआगंज नगर पंचायत में 71 प्रतिशत हुआ है। सबसे कम अलीगढ़ नगर निगम में 41 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पढ़ें :- UP Nikay Chunav 2023 : प्रतापगढ़ के कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जनसत्ता दल का कब्जा, राजा भैया का जलवा बरकरार

निकाय चुनाव के मतदान का प्रतिशत शाम पांच बजे तक 52.59 प्रतिशत रहा। शाम पांच बजे तक एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में कुल मिलाकर 281302 मतदाताओं में से 147942 यानी 52.59 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इस बीच देखा गया कि शहर में ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा कम वोट पड़े। शाम पांच बजे तक नगर पालिका क्षेत्र में सबसे कम 42 प्रतिशत मतदान हुआ। मगर सबसे कम मतदाता वाली नगर पंचायत गायघाट में 65.3 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाल दिया था।

औरैया में शाम पांच बजे तक 58.01 प्रतिशत वोटिंग

नगर पालिका परिषद औरैया- 52.04
नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर – 59.60
नगर पंचायत अटसू  – 69.96
नगर पंचायत अछल्दा  – 68.12
नगर पंचायत बिधूना – 64.92
नगर पंचायत दिबियापुर – 58.28
नगर पंचायत फफूंद – 60.09
कुल- 58.01

बांदा में पांच बजे तक कुल 51.52 प्रतिशत मतदान
नगर पालिका बांदा- 48.97
अतर्रा- 51.39
नपं मटौंध- 57.77
बिसंडा- 59.91
ओरन- 72.06
नरैनी- 56.50
तिंदवारी- 66.24
बबेरू- 46.74

इटावा में मतदान की स्थिति शाम 05:00 बजे तक
न.पा.प.-इटावा – 47.48%
न.पा.प.-भरथना- 56.64%
न.पा.प.-जसवन्तनगर-53.92%
न.पं.- इकदिल- 59.39%
न.पं.-बकेवर- 65.09%
न.पं.लखना- 66.23%
इटावा टोटल- 50.93%

पीलीभीत में पांच बजे तक 59.21 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत में शाम पांच बजे तक 59.21 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे से पहले तक शहर में 50 प्रतिशत वोट पड़े थे।

पढ़ें :- UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, बुलंदशहर में सपा प्रत्याशी का रोते हुए वीडियो वायरल, भाजपा पर अभद्रता का आरोप

कानपुर में शाम 5 बजे तक 39.70 परसेंट  वोटिंग
नगर निगम 39
नगर पालिका बिल्हौर 68.00
नगर पालिका घाटमपुर 58.00
नगर पंचायत बिठूर 67.11
नगर पंचायत शिवराजपुर 59.00

शाम पांच बजे तक एटा में 54.20 और कासगंज में 57.31 प्रतिशत वोटिंग
एटा में निकाय चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 54.20 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं कासगंज जिले में शाम पांच बजे तक 57.31 प्रतिशत वोटिंग हुई।

गाजियाबाद में शाम 05:00 बजे तक 41.92 प्रतिशत मतदान
नगर निगम गाजियाबाद- 36.87
नगर पालिका परिषद लोनी- 48.00
नगर पालिका परिषद-मुरादनगर- 58.30
नगर पालिका परिषद मोदीनगर- 52.50
नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर- 41.50
नगर पंचायत फरीदनगर- 62.68
नगर पंचायत पतला- 70.00
नगर पंचायत निवाड़ी- 48.34
नगर पंचायत डासना- 58.00
कुल मत प्रतिशत- 41.92

चित्रकूट में शाम पांच बजे तक 55.49 फीसदी मतदान
कर्वी———46.71
मानिकपुर —53.21
मऊ ———–63.81
राजापुर——58.23
कुल प्रतिशत – ——– 55.49

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...