1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Politics : कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत, प्रियंका गांधी से वापस लिया जा सकता है यूपी का प्रभार

UP Politics : कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत, प्रियंका गांधी से वापस लिया जा सकता है यूपी का प्रभार

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारियों में अब हर दल जुट गया है। इसी बीच यूपी कांग्रेस (Congress) में भी बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से यूपी कांग्रेस (UP Congress) का प्रभार वापस लिया जा सकता है।  इस पर पार्टी हाईकमान गंभीरता से विचार कर रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारियों में अब हर दल जुट गया है। इसी बीच यूपी कांग्रेस (Congress) में भी बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से यूपी कांग्रेस (UP Congress) का प्रभार वापस लिया जा सकता है।  इस पर पार्टी हाईकमान गंभीरता से विचार कर रहा है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

बता दें कि 23 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस की एक बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली इस बैठक में तेलंगाना के प्रमुख नेताओं की बैठक सोमवार की शाम पांच बजे 10 जनपथ में होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए तेलंगाना के प्रमुख नेता पहले ही दिल्ली आ चुके हैं। इस बैठक में मुंगोडे उपचुनाव पर चर्चा होगी।

कई वरिष्ठ नेता भी बैठक में होंगे शामिल

बैठक में केसी वेणुगोपाल और मनिकम टैगोर समेत अन्य वरिष्ठ नेता कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi)  से यूपी का प्रभाव वापस लिया जाएगा। इस पर पार्टी हाईकमान गंभीरता से विचार कर रहा है। वहीं माना जा रहा है कि बैठक में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  को तेलंगाना का प्रभार देने पर विचार होगा।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  को पूर्वी यूपी का प्रभार दिया गया था। जबकि लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने यूपी कांग्रेस का प्रभार दिया गया। इस दौरान यूपी में विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस को केवल दो सीटों पर ही जीत मिली थी। ये कांग्रेस का यूपी विधानसभा चुनावों (UP Assembly Elections) में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

वहीं चुनाव के बाद ही यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु (UP Congress President Ajay Kumar Lallu) ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अभी तक यूपी में कांग्रेस ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान नहीं किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...