HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: नगर निगम के पूर्व चीफ इंजीनियर दीपक यादव पर कसेगा शिकंजा, सीएम ने दिए विजलेंस की खुली जांच का आदेश

यूपी: नगर निगम के पूर्व चीफ इंजीनियर दीपक यादव पर कसेगा शिकंजा, सीएम ने दिए विजलेंस की खुली जांच का आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अपने दूसरे कार्यकाल में बेहद ही एक्शन में हैं। एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। भ्रष्टाचार में शामिल अफसरों पर कार्रवाई के साथ ही उन पर शिकंजा कस रहे हैं। वहीं, अब नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियन्ता रहे दीपक यादव (Deepak Yaadav) के खिलाफ विज़लेंस से खुली जांच कराने का आदेश जारी किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अपने दूसरे कार्यकाल में बेहद ही एक्शन में हैं। एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। भ्रष्टाचार में शामिल अफसरों पर कार्रवाई के साथ ही उन पर शिकंजा कस रहे हैं। वहीं, अब नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियन्ता रहे दीपक यादव (Deepak Yaadav) के खिलाफ विज़लेंस से खुली जांच कराने का आदेश जारी किया।

पढ़ें :- अगर संविधान खत्म हो गया तो आपको रोजगार नहीं मिलेगा, आरक्षण खत्म हो जाएगा...राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना

विजलेंस की खुली जांच में दीपक यादव (Deepak Yaadav) पर शिकंजा कसना तय है। आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का दीपक यादव (Deepak Yaadav) पर आरोप है। आरोप है कि, दीपक यादव ने नगर निगम में रहते करोड़-अरबों की अवैध सम्पत्ति अर्जित की है। ऐसा प्रारम्भिक जांच में पुष्ट होने पर गृह विभाग ने विज़लेंस से खुली जांच का आदेश दिया है।

हाल ही में कुछ माह पूर्व अखिलेश यादव के करीबी नीटू यादव यादव के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा था जहां तमाम नामी बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए थे। सूत्रों की माने तो जिसमें कुछ का सम्बंध दीपक यादव से भी था। बताते चलें पूर्व IAS रमेश यादव के पुत्र दीपक यादव अखिलेश के करीबी नीटू यादव के जीजा भी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...