HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे शिवपाल यादव, प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल

UP: आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे शिवपाल यादव, प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए समीकरण बनते और बिगड़ते दिख रहे हैं। प्रदेश की राजनीति में सबसे ज्यादा इस समय नजर चाचा-भतीजे यानी ​शिवपाल (Shivpal Yadav) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर है। दरअसल, अभी तक दोनों लोगों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत नहीं बन पाई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

सीतापुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए समीकरण बनते और बिगड़ते दिख रहे हैं। प्रदेश की राजनीति में सबसे ज्यादा इस समय नजर चाचा-भतीजे यानी ​शिवपाल (Shivpal Yadav) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर है। दरअसल, अभी तक दोनों लोगों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत नहीं बन पाई है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने बताईं सरकार की प्राथमिकता, कहा-सफल नहीं होने देंगे बीजेपी का षड्यंत्र

इन सबके बीच करीब पौने दो साल बाद आजम खान (Azam khan) से ​मुलाकात करने के लिए शिवपाल यादव ​ (Shivpal Yadav) सीतापुर जेल (Sitapur Jail) पहुंचे हैं। शिवपाल (Shivpal Yadav) के सीतापुर जेल पहुंचने के बाद कई कयासों का दौर शुरू हो गया है। वहीं, जेल अधीक्षक ने शिवपाल यादव और आजम खान (Azam khan) की मुलाकात की पुष्टि की है। साथ ही कहा कि शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) का पहले से मिलने का समय तय था।

बता दें कि, शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) और आजम खान (Azam khan)के बीच चुनाव से पहले मुलाकात बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं, शिवपाल यादव की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, प्रदेश की राजनीति में इस मुलाकात ने हलचल बढ़ा दी है।

बता दें कि, सपा और शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बीच अभी तक गठबंधन नहीं हो सकी है। अखिलेश यादव कई मौके पर कह चुके हैं कि जल्द ही सपा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठबंधन हो जाएगा।

पढ़ें :- आपका एक वोट जम्मू-कश्मीर के युवाओं का हौंसला बुलंद करने वाला और महिलाओं के अधिकार की रक्षा करने वाला है: अमित शाह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...