1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP STF ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, सरगना समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

UP STF ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, सरगना समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

यूपी की एसटीएफ ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह प्लेटफार्म्स पर विभिन्न चिकनकारी कंपनियों के नाम से फर्जी पेज बनाकर लोगों से ठगी करता था। एसटीएफ ने इस मामले में सरगना समेत तीन आरोपियों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

यूपी की एसटीएफ ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह प्लेटफार्म्स पर विभिन्न चिकनकारी कंपनियों के नाम से फर्जी पेज बनाकर लोगों से ठगी करता था। एसटीएफ ने इस मामले में सरगना समेत तीन आरोपियों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

गिरफ्तार आरोपियों में मो सईद हुसैन उर्फ जीशान, मो जाबिर, जैनब जाकिर शामिल है। मो सईद होटल मैनेजमेंट का छात्र है और इस गिरोह का मुख्य संचालक बताया जा रहा है।मो जाबिर बीकाम पास है और पहले विप्रो कंपनी में काम कर चुका है। फिलहाल वह जाबिर हम्जा गारमेंट नाम से खुद का बिजनेस चला रहा था। जैनब जाकिर सईद की महिला मित्र है और 12वीं तक पढ़ी है।

एसटीएफ टीम ने 24 अप्रैल 2025 को कोलकाता के इकबालपुर थाना क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने अलग अलग चिकनकारी कंपनियों के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी पेज बनाए थे। इन पेजों के जरिये ऑनलाइन लेकर लोगो से एडवांस में पैसे मंगवाए जाते थे।

इसके बाद कई कंपनियों के जीएसटी नंबर और पतों का दुरुपयोग कर नकली इनवॉयस तैयार की जाती थी, ताकि ग्राहकों को भरोसा दिलाया जा सके। पैसे विभिन्न यूपीआई आईडी और बैंक खातों के जरिए हड़पे जाते थे। अब एसटीएफ बरामद किए गए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फ़ॉरेंसिक परीक्षण कराएगी।

पढ़ें :- दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...