HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Update: दशहरे के बाद मौसम लेगा करवट, यूपी वालों को दिन में भी लगेगी ठंड

UP Weather Update: दशहरे के बाद मौसम लेगा करवट, यूपी वालों को दिन में भी लगेगी ठंड

UP Weather Update: यूपी में ठंडक ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, पिछले कुछ दिनों से देर शाम और सुबह के समय में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते रविवार व सोमवार को बादलों की आवाजाही बढ़ जाने की उम्मीद है, हालांकि इसके बाद बादल छंटने लगेंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Weather Update: यूपी में ठंडक ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, पिछले कुछ दिनों से देर शाम और सुबह के समय में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के चलते रविवार व सोमवार को बादलों की आवाजाही बढ़ जाने की उम्मीद है, हालांकि इसके बाद बादल छंटने लगेंगे।

पढ़ें :- UP Weather Alert : यूपी में तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, ओले गिरने की चेतावनी

यूपी मौसम विज्ञान विभाग (UP Meteorological Department) ने संभावना जताई है कि आने वाले तीन दिन में मौसम शुष्क ही रहेगा। 23 अक्टूबर तक तापमान में भारी गिरावट महसूस की जा सकेगी। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोगों को ठंड लगेगा। रविवार को प्रदेश में बादल नहीं होंगे और मौसम शुष्क रह सकता है। रात को हल्की ठंड पड़ सकती है। सुबह और रात में आसमान में हल्के बादलों का असर दिख सकता है और ओस गिरने पर तापमान गिरेगा।

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के समाप्त होते ही तापमान में गिरावट आना शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी। अक्टूबर अंत तक रात में कोहरा और सुबह ओस की बूंदे दिखने लगेंगी। लखनऊ में दशहरा के दौरान आसमान के पूरी तरह से साफ रहने वाला हैं और दिन में धूप निकलेगी। हालांकि रात के समय ठंडक रह सकती है। दिन में 31 डिग्री अधिकतम और 18 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है। नोएडा व गाजियाबाद में भी मौसम शुष्क और अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

वाराणसी से गोरखपुर तक के मौसम शुष्कता बनी रहेगी। जिसका असर पूर्वांचल जिलों में साफ देखने को मिलने वाला है। पूर्वांचल के तमाम जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गोरखपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री हो सकता है।

पढ़ें :- UP Weather : मौसम विभाग ने यूपी समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश का जारी किया अलर्ट, हो जाइए तैयार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...