1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब गांव की नारी समृद्ध होगी, तभी उत्तर प्रदेश सशक्त बनेगा: CM योगी आदित्यनाथ

जब गांव की नारी समृद्ध होगी, तभी उत्तर प्रदेश सशक्त बनेगा: CM योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है, जब सृजन, ऊर्जा और समृद्धि की सनातन प्रतीक माँ कूष्माण्डा की आराधना की जाती है। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब गांव की नारी समृद्ध होगी, तभी उत्तर प्रदेश सही मायने में समृद्ध और सशक्त बनेगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ: आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है, जब सृजन, ऊर्जा और समृद्धि की सनातन प्रतीक माँ कूष्माण्डा की आराधना की जाती है। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब गांव की नारी समृद्ध होगी, तभी उत्तर प्रदेश सही मायने में समृद्ध और सशक्त बनेगा।

पढ़ें :- बलरामपुर : सीएम योगी बोले- सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी सहित आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं का हो रहा है विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम योगी ने बुधवार को कहा, “सृजन, ऊर्जा और समृद्धि की सनातन प्रतीक माँ कूष्माण्डा की आराधना का संदेश है- जहां नारी को शक्ति और अवसर मिलता है, वहां अभाव परिश्रम में, परिश्रम आत्मनिर्भरता में और आत्मनिर्भरता समृद्धि में बदलती है। उत्तर प्रदेश की नारी अब केवल विकास की लाभार्थी नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही हैं।”

सीएम ने आगे कहा, “वर्ष 2017 से पहले महिलाओं के लिए न अवसर था, न संसाधन और न ही सरकार के पास नीति और नीयत… आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही है। बीसी सखी गांवों में बैंकिंग सेवाओं की सशक्त कड़ी हैं; लखपति दीदी आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन गई हैं; ड्रोन दीदी खेती में आधुनिक तकनीक का नेतृत्व कर रही हैं और स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका, उद्यमिता और कृषि आधारित रोजगार के अवसरों का विस्तार हो रहा है।”

सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, “अब नारी केवल परिवार की समृद्धि का आधार नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की संचालक और नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। जब गांव की नारी समृद्ध होगी, तभी उत्तर प्रदेश सही मायने में समृद्ध और सशक्त बनेगा। जय माँ कूष्माण्डा।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...