1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. US-Israel-Iran War : भारत ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विक्रम मिसरी ने शोक पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर

US-Israel-Iran War : भारत ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विक्रम मिसरी ने शोक पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास (Embassy of Iran) में भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी (Foreign Secretary Vikram Misri)  ने शोक पुस्तिका (Condolence Book) पर हस्ताक्षर किए और ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Supreme Leader of Iran Ayatollah Ali Khamenei) को श्रद्धांजलि अर्पित की।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास (Embassy of Iran) में भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी (Foreign Secretary Vikram Misri)  ने शोक पुस्तिका (Condolence Book) पर हस्ताक्षर किए और ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Supreme Leader of Iran Ayatollah Ali Khamenei) को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पढ़ें :- Israel-Iran War: इजरायल ने किया दावा तहरान में हुए हमले मारे गए ईरान के नए रक्षा मंत्री माजिद

ईरानी ब्रिगेडियर की अमेरिका-इजरायल को धमकी

पढ़ें :- US-Israel-Iran War : ईरान से जंग के बीच अमेरिकी नागरिकों को ट्रंप सरकार का निर्देश, बोला - खुद करो अपनी सुरक्षा…

ईरानी ब्रिगेडियर जनरल हैदरी ने इजरायल और इराक को धमकी देते हुए कहा कि इज़राइलियों को सायरन की आवाज़ की आदत डाल लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान ‘ईरानी ज़मीन पर हमलों’ के बाद इज़राइलियों को ‘सुरक्षा और आराम का स्वाद’ नहीं चखने देगा। हैदरी ने चेतावनी दी कि अब US सैनिकों का ‘बुरा हश्र’ होगा। कहा कि अमेरिकी सेना को ‘समुद्र में भेज दिया जाएगा’ या ‘ताबूतों में घर लौटा दिया जाएगा।

रूस ने अमेरिका-इजरायल पर लगाया अरब देशों को युद्ध में घसीटने का आरोप

पढ़ें :- 'ईरान मिलिट्री कमांड के लोग अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं...' मिडिल ईस्ट में भयंकर युद्ध के बीच ट्रंप का दावा

रूस ने ईरान के साथ छिड़ी जंग में अमेरिका और इजरायल द्वारा अरब देशों को घसीटने का बड़ा आरोप लगाया है। रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से इसको लेकर बयान दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि संघर्ष में अभी कोई कमी आने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘उन्होंने (अमेरिका-इजरायल) जानबूझकर ईरान को कुछ अरब देशों में जवाबी हमले करने के लिए उकसाया, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ, जिसके लिए रूसी पक्ष को गहरा खेद है। ऐसा करके अमेरिका-इजरायल हितों के लिए अरबों को युद्ध में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं. बयान में यह भी कहा गया कि संघर्ष को रोकने के लिए ईरान पर हमले रोकने होंगे, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...