HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand Election 2022 : कांग्रेस को बड़ा झटका, सरिता आर्य ने थामा बीजेपी का झंडा

Uttarakhand Election 2022 : कांग्रेस को बड़ा झटका, सरिता आर्य ने थामा बीजेपी का झंडा

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य आज भाजपा का झंडा थाम लिया है। उनको देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की में शामिल किया गया। बता दें कि सरिता यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में आने से नाराज है। वे नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

मंत्री हरक सिंह रावत के कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने पार्टी में महिलाओं को कम भागीदारी मिलने से नाराज थीं। देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरिता आर्या को बीजेपी ज्वाइन कराई।

इस बीच उत्तराखंड कांग्रेस ने एक पत्र भी जारी कर सरिता आर्या को पार्टी से छह साल के लिए निष्काषित किए जाने की जानकारी दी है। पत्र में लिखा है कि उनकी बयानबाजी से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। अभी शनिवार को ही सरिता आर्या ने कांग्रेस में रहते हुए उनकी मुहिम ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि हमें इस नारे से आस है। सरिता आर्या ने कहा था कि हम उत्तराखंड चुनाव में 20 फीसदी टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित करने की मांग करते हैं। आर्या ने आगे कहा था कि कुछ महिलाएं मुझसे कहती हैं कि आप अपने लिए टिकट नहीं ला पाईं, तो हमको कैसे दिलाएंगी?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...