1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : रसोई, बाथरूम और गार्डन में पानी का रिसाव नहीं होना चाहिए , खुशियों वाले घर के लिए जानिए वास्तु नियम

Vastu Tips : रसोई, बाथरूम और गार्डन में पानी का रिसाव नहीं होना चाहिए , खुशियों वाले घर के लिए जानिए वास्तु नियम

घर गृहस्थी की गाड़ी सरपट दौड़ती रहे इसके लिए गृहस्वामी नाना प्रकार के जतन करता है। गृहस्थी को समृद्धि के शिखर पर पहुंचाने के लिए गृहस्वामी का ध्यान हर छोटी बड़ी बातों पर रहता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : घर गृहस्थी की गाड़ी सरपट दौड़ती रहे इसके लिए गृहस्वामी नाना प्रकार के जतन करता है। गृहस्थी को समृद्धि के शिखर पर पहुंचाने के लिए गृहस्वामी का ध्यान हर छोटी बड़ी बातों पर रहता है। घर में बरकत के लिए परिवार का मुखिया घर को हर बुरी नजर से बचाता है। इन सब सावधानियों के बाद भी अगर कोई बाधा या अड़चन परिवार में आती है तो परिवार के सभी सदस्य और शुभचिंतक परेशान हो उठते है। प्राचीन ग्रंथ वास्तु शास्त्र में घर की समृद्धि के लिए अनेको उपाय बताए गए है। इस शास्त्र में यह भी बताया गया है कि छोटे छोटे उपाय करने से बाधाएं छूमंतर हो जाती है और घर में खुशहाली का राज हो बना  रहता है।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

वास्तु शास्त्र में खुशियों वाले घर को बनाने के लिए महत्वपूर्ण बातें बतायी गई हैं। आइये जानते है वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कहां किस वस्तु को लगाना चाहिए।

1.सप्ताह में एक बार घर में कपूर का धुंआ जरूर करना चाहिए।
2.वास्तु के अनुसार कपास के पौधे को घर में नहीं रखना चाहिए
3.घर के ड्राइंग रूम में संत-महात्माओं की तस्वीर लगाएं।
4.वास्तु के अनुसार कभी भी घर के आसपास मेहंदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि मेहंदी के पौधों में बुरी आत्माओं का वास होता है।
5.वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई, बाथरूम और गार्डन में पानी का रिसाव नहीं होना चाहिए। इसे पैसे का रिसाव माना जाता है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...