1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips For Tulsi: तुलसी से आर्थिक-लाभ के साथ ही आध्यात्मिक लाभ भी होते हैं, जानिए घर में कहां लगाना चाहिए

Vastu Tips For Tulsi: तुलसी से आर्थिक-लाभ के साथ ही आध्यात्मिक लाभ भी होते हैं, जानिए घर में कहां लगाना चाहिए

सनातन धर्म में तुलसी की पूजा की जाती है। तुलसी का आस्था से माता भी कहा जाता है। सनातन जीवन शैली में तुलसी का  सेवन आरोग्य-लाभ के लिए किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips For Tulsi : सनातन धर्म में तुलसी की पूजा की जाती है। तुलसी का आस्था से माता भी कहा जाता है। सनातन जीवन शैली में तुलसी का  सेवन आरोग्य-लाभ के लिए किया जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, तुलसी से आर्थिक-लाभ के साथ ही आध्यात्मिक लाभ भी होते हैं। पौराणिक ग्रंथ गरुड़ पुराण के अनुसार ‘तुलसी का पौधा लगाने, पालन करने, सींचने तथा ध्यान, स्पर्श और गुणगान करने से मनुष्यों के पूर्व जन्मार्जित पाप जलकर नष्ट हो जाते हैं।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

तुलसी कई प्रकार की होती है। हरे रंग की पत्तियों वाली तुलसी को रामा तुलसी कहा जाता है। इसे श्री तुलसी, भाग्यशाली तुलसी या फिर उज्जवल तुलसी कहा जाता है। इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि का वास होता है। वहीं काले और बैंगनी से रंग की पत्तियों वाली तुलसी को श्यामा तुलसी कहा जाता है

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा पूर्व दिशा की ओर लगाना सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आपके घर में पूर्व दिशा की ओर जगह नहीं है तो उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) का चुनाव कर सकते हैं। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...