HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : इस फूल को घर में लगाने से आती है सुख समृद्धि , जानें लगाने की दिशा

Vastu Tips : इस फूल को घर में लगाने से आती है सुख समृद्धि , जानें लगाने की दिशा

जीवन की सफलता में हर छोटी बड़ी चीज का बहुत महत्व होता है। घर में हरियाली होने पर इसका सकारात्मक असर जीवन पर पड़ता है। घर में लगे कुछ पौधे मन मस्तिष्क पर सकारात्मक असर छोड़ते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : जीवन की सफलता में हर छोटी बड़ी चीज का बहुत महत्व होता है। घर में हरियाली होने पर इसका सकारात्मक असर जीवन पर पड़ता है। घर में लगे कुछ पौधे मन मस्तिष्क पर सकारात्मक असर छोड़ते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान विष्णु का प्रिय पुष्प अपराजिता जीवन में का परिवार के सदस्यों पर विशेष असर पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अपराजिता को घर में लगाना शुभ और लाभकारी होता है। दो रंगों में पायी जाने वाली अपराजिता एक बेल है। भगवान विष्णु को नीले रंग की अपराजिता अत्यंत प्रिय है।आइये जानते है अपराजिता लगाने की सही दिशा और उसके फायदे।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय

नीली अपराजिता
मान्यता है कि नीली अपराजिता के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसको घर में लगाने से धन आगमन बना रहता है।

शनि देव को किया जाता है अर्पित
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए और शनि की साढ़ेसाती में लाभ पाने के लिए शनिवार के दिन नीली अपराजिता शनि देव को अर्पित करना शुभ माना जाता है।

उत्तर-पूर्व दिशा सर्वोत्तम मानी गई
वास्तु शास्त्र के अनुसार नीली अपराजिता लगाने के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा सर्वोत्तम मानी गई है।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...