1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vat Savitri Vrat Pooja ki thali 2023 : वट सावित्री व्रत पूजा की थाली में रखें ये सामग्री, अखंड सौभाग्य का मिलेगा वरदान

Vat Savitri Vrat Pooja ki thali 2023 : वट सावित्री व्रत पूजा की थाली में रखें ये सामग्री, अखंड सौभाग्य का मिलेगा वरदान

सदा सुहागन रखने की कामना को पूरा करने वाला व्रत वट सावित्री व्रत पूजा है। सनातन धर्म में सुहागिन महिलाएं इस दिन वट वृक्ष की पूजा करतीं है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vat Savitri Vrat Pooja ki thali 2023 : सदा सुहागन रखने की कामना को पूरा करने वाला व्रत वट सावित्री व्रत पूजा है। सनातन धर्म में सुहागिन महिलाएं इस दिन वट वृक्ष की पूजा करतीं है।और अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हैं। यह व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को रखा जाएगा।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

व्रत इस दिन ही रखा जाएगा
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 18 मई को रात 9 बजकर 42 मिनट से होगा और अगले दिन यानी 19 मई की रात 9 बजकर 22 मिनट तक अमावस्या तिथि होगी। उदया तिथि 19 मई को है इसलिए वट सावित्री व्रत इस दिन ही रखा जाएगा।

महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं
पौराणिक कथाओं के अनुसार,यह त्योहार देवी सावित्री के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने मृत्यु के देवता (यमराज) को अपने मृत पति को जीवन प्रदान करने के लिए मजबूर किया था। इस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।

पूजा थाली एसे ऐसे सजाए
वट सावित्री की पूजा में लगने वाली प्रमुख सामग्रियां इस प्रकार है। इसमें सावित्री-सत्यवान की मूर्ति, कच्चा सूत, बांस का पंखा, लाल कलावा, धूप-अगरबत्ती, मिट्टी का दीपक, घी, बरगद का फल, मौसमी फल जैसे आम ,लीची और अन्य फल, रोली, बताशे, फूल, इत्र, सुपारी, सवा मीटर कपड़ा, नारियल, पान, धुर्वा घास, अक्षत, सिंदूर, सुहाग का समान,  नगद रुपए और घर पर बने पकवान जैसे पूड़ियां, मालपुए और मिष्ठान जैसी सामग्रियां व्रत सावित्री पूजा के लिए जरूरी होती

नहीं पहनने चाहिए
वट सावित्री (vat savitri) व्रत के दौरान व्रती महिलाओं को काले या सफेद रंग को कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसके अलावा इस दिन महिलाओं को काली, सफेद या नीली रंग की चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए। कहा जाता है कि जो महिलाएं पहली बार वट सावित्री का व्रत रख रहीं हैं, उन्हें इस व्रत की शुरुआत अपने मायके से ही करना चाहिए। दरअसल ऐसा करना शुभ माना जाता है।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...