HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Homemade Lipstick: कोई झंझट नहीं, घर में मौजूद चीजों से बेहद आसान तरीके से बनाएं नेचुरल और केमिकल फ्री लिपस्टिक

Homemade Lipstick: कोई झंझट नहीं, घर में मौजूद चीजों से बेहद आसान तरीके से बनाएं नेचुरल और केमिकल फ्री लिपस्टिक

चाहे टीन एज लड़कियां हो या महिलाएं लिपस्टिक हर किसी को पसंद होती है। कई महिलाएं तो मेकअप के नाम फेस पर भले ही कुछ न लगाएं पर लिपस्टिक जरुर लगाती हैं।

Homemade Lipstick: चाहे टीन एज लड़कियां हो या महिलाएं लिपस्टिक हर किसी को पसंद होती है। कई महिलाएं तो मेकअप के नाम फेस पर भले ही कुछ न लगाएं पर लिपस्टिक जरुर लगाती हैं।

पढ़ें :- विटामिन ई और एलोवेरा का ये देसी नुस्खा, हर कोई पूछेगा दमकती त्वचा का राज

आजकल मार्केट में एक से एक ब्रैंड की महंगी से महंगी लिपस्टिक (Lipstick)  मिलती है।ऊपर लिपस्टिक बनाने वाली कंपनियां अपने प्रोडक्ट को बाकियों से बेहतर बनाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल भी खूब करते है। अगर आप केमिकल फ्री और नेचुरल लिपस्टिक (Lipstick)  को अपने हाथों से घर पर बनाना चाहती हैं तो ये है तरीका-

Homemade Lipstick

सबसे पहले एक चम्मच शीया बटर में एक चम्मच नारियल का तेल मिल दें। इसके बाद इस मिश्रण में अपने पसंद के एसेंशियल ऑयल की दो बूंद डाल दें। अब इस मिश्रण को आधे सेकेंड से एक मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। जब आपका मिक्सर अच्छी तरह पिघल जाए तो इसमें अपनी पसंद का कलर मिलाकर इस मिक्सर को एक छोटे कंटेनर में डाल कर फ्रीज में जमने के लिए रख दें।

बस आपकी होममेड केमिकल फ्री लिपस्टिक (Lipstick)   तैयार है। इसे अपने होंठों पर लगाएं और पार्टी के लिए एक खूबसूरत लुक पाएं।

पढ़ें :- Weight Loss : ये डाइट प्लान करें फॉलो, 1 हफ्ते में आसानी से घटा सकते हैं 2 किलो वजन, जानिए क्या खाना होगा?

Homemade Lipstick

इसके अलावा अगर आपको अपने लिप्स के लिए चॉकलेट या ब्राउन कलर चाहिए तो आप कोको या चॉकलेट पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इनके इस्तेमाल से आपके होंठों को गहरे भूरे रंग से लेकर हल्के ब्राउन कलर का शेड मिल सकता है।

बस आपको पाउडर को थोड़े से गुलाब जल में मिलाना है। इसके बाद इस घोल को अपने लिपस्टिक के मिश्रण में डालकर मिला दें। लिपस्टिक (Lipstick)  को रेड शेड देने के लिए आप उसमें कलर के रूप में चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बस आपको चुकंदर को क्रश करके उसकी एक स्मूद प्यूरी बनानी है। इसके बाद पिघले हुए मिश्रण में थोड़ी सी प्यूरी मिला लें। आप अपनी लिपस्टिक (Lipstick)  को जितना गहरा या हल्का रंग देना चाहती हैं उसी के हिसाब से अपने मिश्रण में चुकंदर प्यूरी मिलाएं। चुकंदर से आपको लिपस्टिक का शेड गुलाबी रंग का मिलेगा।

पढ़ें :- Dandruff problem solution: बदलते मौसम में डेंड्रफ को करना है टाटा बाय, एप्पल साइडर विनेगर का ऐसे करें इस्तेमाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...