1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video: बेटे को अस्पताल में देख खूब रोईं भारती सिंह, कहा- मैं उन्हें कभी माफ…

Video: बेटे को अस्पताल में देख खूब रोईं भारती सिंह, कहा- मैं उन्हें कभी माफ…

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव रहते है तथा अक्सर उस पर जबरदस्त व्लॉग शेयर करती रहती हैं। जिन्हे देखकर यूजर्स खूब एंटरटेन रहते हैं। मगर भारती सिंह (Bharti Singh)  का नया व्लॉग प्रशंसकों की आंखें नम कर रहा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: फेमस कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव रहते है तथा अक्सर उस पर जबरदस्त व्लॉग शेयर करती रहती हैं। जिन्हे देखकर यूजर्स खूब एंटरटेन रहते हैं। मगर भारती सिंह (Bharti Singh)  का नया व्लॉग प्रशंसकों की आंखें नम कर रहा है। क्योंकि हमारी पसंदीदा भारती भावुक हुई हैं।

पढ़ें :- Ranbir Kapoor video: पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, 'क्या करू भाई' कहकर एक्टर ने दिया जवाब

भारती सिंह (Bharti Singh) की आंखे में आंसू आए हैं क्योंकि उनका बेटा रोया है। अब जब बेटा रोया है तो भला मां के आंसू कैसे नहीं निकलते। भारती के साथ भी ऐसा ही हुआ। उनके 1 वर्षीय बेटे को इंजेक्शन लगने थे। ये मोमेंट कॉमेडियन भारती सिंह को इमोशनल कर गया।

भारती नैनी के साथ बेटे गोला को डॉक्टर के समीप ले गईं। गोला के दोनों पैरों में इंजेक्शन लगे। इस के चलते गोला बहुत चिल्लाया। वही भारती के साथ उनके पति हर्ष उपस्थित नहीं थे। वे शूट में व्यस्त थे।

भारती सिंह ने बताया जब बेटे को इंजेक्शन लगे तो वे रो रही थीं। इसके चलते भारती ने वीडियो भी बनाना बंद कर दिया था। भारती सिंह ने कहा- मैं उन्हें कभी माफ नहीं करूंगी। वे बोलती हैं- एक मां को बहुत दर्द होता है जब वो अपने बच्चे को दर्द में देखती है। मैं बहुत रोई। गोला बहुत रोया। मां के दिल जैसा दुनिया में कोई दिल नहीं। गोला इंजेक्शन के कुछ देर बाद नॉर्मल हो गया था। भारती ने वीडियो में बेटे की क्यूट हरकतें भी दिखाईं। वही भारती सिंह का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- फ्लाइट हुई डेढ़ घंटे लेट तो एयरलाइंस पर भड़के कपिल शर्मा, ट्वीट कर कहा- कॉकपिट में अबतक...

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...