1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video-टीम इंडिया बनी विश्व विजेता तो ‘चैंपियंस’ पल वायरल, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- ‘एक बिहारी सब पर भारी’

Video-टीम इंडिया बनी विश्व विजेता तो ‘चैंपियंस’ पल वायरल, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- ‘एक बिहारी सब पर भारी’

Ek Bihari Sab Par Bhari: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। इस शानदार जीत के बाद मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम तक जश्न का माहौल है। इसी बीच टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Ek Bihari Sab Par Bhari: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। इस शानदार जीत के बाद मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम तक जश्न का माहौल है। इसी बीच टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी जीत के नशे में चूर होकर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते और मजाकिया अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- विश्वकप फाइनल से एक दिन पहले बहन की कार हादसे में मौत, नम आंखों से ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी, जीत के बाद भावुक खुलासा

अर्शदीप सिंह, जो अक्सर अपनी मजेदार व्लॉगिंग (Vlogging) के लिए जाने जाते हैं, इस जीत के बाद एक इंस्टाग्राम रील साझा की। वीडियो में अर्शदीप, ईशान किशन की ओर कैमरा घुमाते हुए कहते हैं, “एक बिहारी सब पर भारी!” इस पर ईशान भी मुस्कुराते हुए जीत का लुत्फ उठाते नजर आए। ईशान ने इस फाइनल मैच में 25 गेंदों पर 54 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने भारत को 255/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत ने रचा इतिहास

8 मार्च 2026 की रात भारतीय क्रिकेट के लिए एक स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरी। भारत ने न केवल अपना टी20 वर्ल्ड कप खिताब बरकरार रखा, बल्कि वह अपनी ही धरती पर ट्रॉफी जीतने वाला पहला मेजबान देश भी बन गया। संजू सैमसन के शानदार 89 और अभिषेक शर्मा के 52 रनों के बाद जसप्रीत बुमराह (4/15) और अक्षर पटेल (3/27) की घातक गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को 159 रनों पर ही ढेर कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘चैंपियंस’ के पल

जीत के बाद टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अर्शदीप सिंह के साथ एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया और पूरी टीम को ‘एक परिवार’ बताया। ईशान किशन ने भी ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,कि यह टीम चैंपियन है। फैंस इन वीडियो और तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

पढ़ें :- T20 World Cup : फाइनल से पहले मिशेल सेंटनर का बड़ा बयान, बोले- 'मुझे अरबों दिल तोड़ने और ट्रॉफी जीतने में नहीं होगी कोई दिक्कत' बुमराह हैं गेम चेंजर

संजू सैमसन के साथ अर्शदीप का वीडियो

अर्शदीप सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारे वीडियो शेयर किए है। जिसमें वो अपने टीममेट्स के साथ ब्लॉगिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। टीम के स्टार प्लेयर संजू सैमसन के साथ वीडियो शूट करते हुए उन्होंने कहा जस्टिस मिल गया? तो संजू जोर से बोले मिल गया।

गंभीर को बोले कभी हंस तो लिया करो पाजी

अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी वीडियो बनाया और कहा पाजी कभी हंस भी लिया करो, ये सुनकर कोच साहब मुस्कुराने लगे।

अर्शदीप और जसप्रीत बुमराह का वीडियो

अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ वीडियो शूट करते हुए कहा कि हमें जस्सी भाई पर पूरा भरोसा है। बता दें कि मैच में जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी और चार ओवर में केवल 15 रन देकर उन्होंने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए।

 

ट्रॉफी के साथ अर्शदीप सिंह


T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ट्रॉफी हाथ में लेकर बोलते नजर आए पहली बार अच्छा था, दूसरी बार हमें करना ही था।

अर्शदीप और अक्षर पटेल का वीडियो

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी इस मैच में 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके बाद अर्शदीप ने उनके साथ वीडियो क्रिएट करते हुए कहा कि एक बापू ने आजादी दिलाई और दूसरे ने ट्रॉफी जिताई। सोशल मीडिया पर अर्शदीप के ये फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। हजारों लाखों लोग इन वीडियो को लाइक कर चुके है और भारतीय टीम को जीत की बधाई भी दे रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...