1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-हथिनीकुंड बैराज में चिनूक हेलीकॉप्टर से कूदे पांच कमांडो नाव समेत बहे, तीन जवान की बची जान, दो लापता

Video-हथिनीकुंड बैराज में चिनूक हेलीकॉप्टर से कूदे पांच कमांडो नाव समेत बहे, तीन जवान की बची जान, दो लापता

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज (Hathnikund Barrage) में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। डब्ल्यूजेसी नहर (WJC Canal) के डायवर्जन गेट नंबर-8 (Diversion Gate No. 8) के पास अभ्यास कर रहे सेना के पांच जवानों की नाव अचानक तेज बहाव में बह गई। ये सभी जवान चिनूक हेलीकॉप्टर (Chinook Helicopter) से बैराज में कूदे थे और ट्रेनिंग कर रहे थे।

By santosh singh 
Updated Date

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज (Hathnikund Barrage) में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। डब्ल्यूजेसी नहर (WJC Canal) के डायवर्जन गेट नंबर-8 (Diversion Gate No. 8) के पास अभ्यास कर रहे सेना के पांच जवानों की नाव अचानक तेज बहाव में बह गई। ये सभी जवान चिनूक हेलीकॉप्टर (Chinook Helicopter) से बैराज में कूदे थे और ट्रेनिंग कर रहे थे। अब लगातार सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चल रहा है और 20-35 किमी के दायरे में स्पेशल फोर्स के कमांडों की तलाश चल रही है।

पढ़ें :- माफिया मुख्तार की जमीन पर बने योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट को ध्वस्त करने पहुंचा सिंचाई विभाग का दस्ता, 72 फ्लैटों की योजना पर संकट!

प्रतापनगर थाना प्रभारी के मुताबिक एक से दो जवानों के लापता होने की सूचना मिली थी, लेकिन अब पता चला है कि दो जवान हैं। घटना के बाद सेना और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

मंगलवार शाम से ही उत्तर प्रदेश और यमुनानगर से एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें भी लापता जवान की तलाश में जुटी हैं। वहीं सेना के हेलिकॉप्टर भी बैराज क्षेत्र में लगातार निगरानी करते नजर आए। बताया जा रहा है कि जवान हिमाचल प्रदेश के नाहन ट्रेनिंग सेंटर से अभ्यास के लिए हथिनीकुंड पहुंचे थे और सिंचाई विभाग (Irrigation Department) की अनुमति के बाद अभ्यास किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, डब्ल्यूजेसी नहर (WJC Canal) के डायवर्जन गेट नंबर-8 के पास चार जवान नाव से अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान नाव में तकनीकी खराबी आ गई और देखते ही देखते नाव तेज बहाव में बहने लगी। हादसे के बाद जवानों ने अपनी जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। एक जवान ने किसी तरह गेट पर चढ़कर खुद को सुरक्षित किया, जबकि दो जवान करीब 100 मीटर तक तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे। लेकिन चौथा जवान तेज बहाव में लापता हो गया। सभी जवान लाइफ जैकेट पहने हुए थे, बावजूद इसके तेज बहाव ने हालात बेहद गंभीर कर दिए। हादसे की सूचना मिलते ही सेना और प्रशासन में हड़कंप मच गया। लापता जवान की तलाश के लिए सेना के करीब 100 जवानों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुट गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...