झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो संदेश जारी किया है, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें हेमंत सोरेन कह रहे है कि उनके पास बहुत कम समय है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का बेटा हूं, संघर्ष हमारे खून में है और हम संघर्ष करेंगे लड़ेंगे और जीतेंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो संदेश जारी किया है, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें हेमंत सोरेन कह रहे है कि उनके पास बहुत कम समय है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का बेटा हूं, संघर्ष हमारे खून में है और हम संघर्ष करेंगे लड़ेंगे और जीतेंगे।
वीडियो में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि आज मुझे ईडी गिरफ्तार करने आई। दिन भर हमसे पूछताछ करने के बाद , समय बिताने के बाद सुनियोजित ढंग से मुझे गिरफ्तार करने का उन लोगो ने फैसला सुनाया। उन्होंने मुझे ऐसे विषय में गिरफ्तार किया जो मुझसे जुड़ी ही नहीं है।
हेमंत सोरेन ने भाजपा की जगह जेल जाना चुना!
आखिर मोदी जी कैसा भारत बनाना चाहते है? जिसमे विपक्ष की कोई जगह न हो? ED जैसी एजेंसियां भाजपा का पट्टा गले में डालकर लोकतंत्र का गला घोंटे? pic.twitter.com/MsZJAKqCIX
— Srinivas BV (@srinivasiyc) February 1, 2024
पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
उनका दावा है कि मैं साढ़े आठ एकड़ जमीन का मालिक हूं और वो भी ऐसी जमीन जो बिकती ही नहीं। कही कोई सबूत नहीं मिला है। दिल्ली में भी इन लोगों ने छापा मार कर हमारी छवि को खराब करने की कोशिश की। आखिरकार ये लोग सुनियोजित तरीके से आए और दिनभर समय काटा इनको पता है कि वक्त कोर्ट कचहरी बंद हो जाता है और फिर अपनी योजना के तहत मुझे गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा कि जिस जमीन को लेकर इन्होंने मुझे गिरफ्तार करने का निर्णय लिया है उसमें मेरा नाम कहीं दूर दूर तक नहीं है। मुझे फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया गया है। साथियों मेरे पास समय बहुत कम है। हेमंत सोरेन (Hemant Soren)ने कहा कि हाल ही में एक राजनीतिक षंड़यंत्र का शिकार बिहार हुआ है। औऱ अब ये दूसरा राज्य झारखंड को इसका शिकार बनाना चाहते है। हेमंत सोरेन झारखंड के हर बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान के दिल में रहेगा।