1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video Viral : शादी के सवाल पर आप सांसद राघव चड्ढ़ा बोले- मुझसे राजनीति के सवाल करिए परिणीति के नहीं

Video Viral : शादी के सवाल पर आप सांसद राघव चड्ढ़ा बोले- मुझसे राजनीति के सवाल करिए परिणीति के नहीं

क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Actress Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Aam Aadmi Party's Rajya Sabha MP Raghav Chadha) डेट कर रहे हैं? 23 मार्च की रात को उन्हें साथ में घूमते देखा गया तो यही सवाल दिमाग में आया। हालांकि सच्चाई ये है कि राघव और परिणीति सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Actress Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Aam Aadmi Party’s Rajya Sabha MP Raghav Chadha) डेट कर रहे हैं? 23 मार्च की रात को उन्हें साथ में घूमते देखा गया तो यही सवाल दिमाग में आया। हालांकि सच्चाई ये है कि राघव और परिणीति सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। इस बारे में जब शुक्रवार को राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा (Raghav Chadha)ने जब मीडिया ने सवाल किया। तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि आप राजनीति पर सवाल करिए परिणीति चोपड़ा  (Parineeti Chopra) पर नहीं। इसके बाद वह सवाल टाल गए।

पढ़ें :- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी जीप नदी में गिरी, आठ की मौत, सीएम ने जताया दुख

परिणीति चोपड़ा  (Parineeti Chopra)  और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को इससे पहले बुधवार को गोरेगांव के वेस्टिन होटल में डिनर करते देखा गया था। अगले ही दिन दोपहर में दोनों ने बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच किया। बैक टू बैक आउटिंग से फैंस के बीच सच जानने की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

पढ़ें :- Yogi Cabinet Expansion: जल्द होने जा रहा है योगी सरकार के कैबिनेट का विस्तार, नए चेहरों को मिलेगी जगह

दोनों को साथ में मिला था अवॉर्ड, तभी हुई जान पहचान
रिपोर्ट्स की मानें को परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  और राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  दोनों ने लंदन से पढाई की हैं। वो काफी समय से दोस्त हैं। वो दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो भी करते हैं। दोनों को घूमना पसंद हैं। परिणीति चोपड़ा सिंगल हैं, और फिलहाल किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं।

पढ़ें :- स्कूलों, कैंटीन, सार्वजनिक जगहों पर खाद्य पदार्थ में कितना तेल-चीनी ये बोर्ड पर लिखना हुआ अनिवार्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला

वहीं राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  भी 34 साल की उम्र में सिंगल हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ के सम्मान से नवाजा गया था। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी।

बता दें कि राघव चड्‌ढा (Raghav Chadha)  पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। वो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के काफी खास माने जाते हैं। वो पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट हैं। उन्हें पिछले साल पंजाब सरकार का सलाहकार बनाया गया था जिसका विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की थी। विपक्षियों का कहना है कि राघव पंजाब के वर्किंग सीएम हैं जबकि भगवंत मान सिर्फ एक शो-पीस सीएम हैं।

फिल्म कैप्सूल गिल और चमकीला में नजर आएंगी परिणीति

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  की लेटेस्ट फिल्मों की बात करें तो वो कोड नेम तिरंगा और ऊंचाई जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही चमकीला और कैप्सूल गिल में नजर आएंगी। परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत अर्जुन कपूर के साथ फिल्म इश्कजादे से की थी। उन्होंने हंसी तो फंसी, दावत-ए- इश्क, किल दिल और गोलमान अगेन जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रियलिटी शो ‘हुनरबाज-देश की शान’ से टेलीविजन में अपना डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस मिथुन चक्रवर्ती और करन जौहर संग बतौर जज नजर आएंगी। हाल ही में  परिणीति ने अपने प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की। बातों-ही-बातों में परिणीति ने बताया की आने वाले दिनों में वे बतौर प्रोडूसर रिजेक्ट किये गए अच्छे कंटेंट को सपोर्ट करना चाहती हैं।

पढ़ें :- ये हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण, मैं इसको शब्दों में बयान नहीं कर सकती...कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लौटने पर बोलीं मां
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...