1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद रवि किशन, कहा-राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो…

Video : ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद रवि किशन, कहा-राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो…

चुनाव आयोग (Election Commission) के खिलाफ इंडिया गठबंधन का देश भर में प्रदर्शन जारी है। इसी बीच भाजपा MP रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केतरफ से चुनाव आयोग (Election Commission)  के खिलाफ लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है, देश की जनता उनके आंदोलन से प्रताड़ित हो चुकी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) के खिलाफ इंडिया गठबंधन का देश भर में प्रदर्शन जारी है। इसी बीच भाजपा MP रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केतरफ से चुनाव आयोग (Election Commission)  के खिलाफ लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है, देश की जनता उनके आंदोलन से प्रताड़ित हो चुकी है। राहुल गांधी के कथित वायरल वीडियो में वे अपने ही कार्यकर्ताओं को हटाते दिख रहे थे। इस पर तंज कसते हुए रवि किशन ने कहा कि कितना दुखद है कि अपने कार्यकर्ताओं को वे कोहनी मार रहे हैं। अभी से आप अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मार रहे हैं तो जब आप… राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

पढ़ें :- ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे...’ गाते दिखे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, वीडियो तेजी से वायरल


जैसे ही उनके मुंह से निकला कि “राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं,” उन्हें तुरंत अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने फौरन अपनी बात को संभालते हुए सुधारा और तंजिया लहजे में कहा कि “अगर वे 2047 के बाद कभी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो जनता के साथ कैसा व्यवहार करेंगे? अपनों को पीछे धकेल रहे हैं।

पढ़ें :- श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव आज भारत और विश्व के मध्य एक अद्भुत 'सांस्कृतिक रामसेतु' बन गया: सीएम योगी

रवि किशन ने भी अनजाने में राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री मान लिया

इस जुबान फिसलने (Slip of Tongue) के बाद विपक्ष और सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए मजे ले रहे हैं कि रवि किशन ने भी अनजाने में राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री मान लिया। वहीं रवि किशन ने इसे राहुल गांधी के व्यवहार पर किया गया तीखा हमला बताया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...