1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. RCB के बिकने पर विजय माल्या का आया रिएक्शन, कहा- मेरे जिस निवेश का मजाक उड़ाया था वो आज बढ़कर 16500 करोड़ हो गया

RCB के बिकने पर विजय माल्या का आया रिएक्शन, कहा- मेरे जिस निवेश का मजाक उड़ाया था वो आज बढ़कर 16500 करोड़ हो गया

Vijay Mallya's Reaction to the Sale of RCB : आईपीएल की गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हाल ही में आदित्य बिड़ला ग्रुप (ABG), द टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप (ToI), बोल्ट वेंचर्स (Bolt), और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी (BXPE, Blackstone) ने मिलकर खरीद लिया है। इस डील की कीमत 1.78 बिलियन USD है, जो लगभग 16,706 करोड़ रुपये के बराबर बताई गयी। जिसके बाद आरसीबी के पुराने मालिक विजय माल्या का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरसीबी में उनके जिस निवेश का मजाक उड़ाया गया था वह आज बढ़कर 16500 करोड़ हो गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Vijay Mallya’s Reaction to the Sale of RCB : आईपीएल की गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हाल ही में आदित्य बिड़ला ग्रुप (ABG), द टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप (ToI), बोल्ट वेंचर्स (Bolt), और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी (BXPE, Blackstone) ने मिलकर खरीद लिया है। इस डील की कीमत 1.78 बिलियन USD है, जो लगभग 16,706 करोड़ रुपये के बराबर बताई गयी। जिसके बाद आरसीबी के पुराने मालिक विजय माल्या का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरसीबी में उनके जिस निवेश का मजाक उड़ाया गया था वह आज बढ़कर 16500 करोड़ हो गया है।

पढ़ें :- RCB vs SRH मैच के टिकट मिनटों में बिके तो भड़के फैंस, गड़बड़ी का लगाया आरोप

भगौड़े विजय माल्या ने एक्स पोस्ट में आरसीबी की सफलता का श्रेय खुद को दिया है। उन्होंने लिखा, “मैं RCB के नए मालिकों को तहे दिल से बधाई देना चाहूंगा। मैं उन्हें इस सबसे कीमती IPL फ़्रैंचाइज़ी के लिए शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके लिए सफलता की कामना करता हूं। जब मैंने 2008 में इस फ़्रैंचाइज़ी को 450 करोड़ रुपये में खरीदा था, तो ज़्यादातर लोगों ने मेरा मज़ाक उड़ाया था और मेरे इस निवेश को सिर्फ़ दिखावा बताया था। मेरे इस तथाकथित पागलपन के पीछे Royal Challenge ब्रांड को खड़ा करने का मकसद था, और इसीलिए मैंने इस फ़्रैंचाइज़ी का नाम RCB रखा। यह देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मेरा 450 करोड़ रुपये का निवेश बढ़कर 16,500 करोड़ रुपये हो गया है।”

पढ़ें :- RCB को लगा बड़ा झटका! यश दयाल पूरे आईपीएल सीजन से हुए बाहर, जानिए क्या है वजह

दिवालिया शराब कारोबारी माल्या ने आगे लिखा, “RCB हमेशा मेरे DNA का हिस्सा रहेगी; इससे जुड़ी मेरी यादें कभी मिट नहीं सकतीं—खासकर युवा विराट कोहली को टीम में शामिल करने की याद, जो आज दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। RCB के उन सभी प्रशंसकों का मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जो मेरे कार्यकाल के दौरान और उसके बाद भी टीम से जुड़े रहे; कृपया आप सभी RCB—यानी ‘बेंगलुरु के शेर’—का इसी तरह समर्थन करते रहें। नमस्कार।”

बता दें कि आदित्य बिड़ला ग्रुप (ABG), द टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप (ToI), बोल्ट वेंचर्स (Bolt), और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी (BXPE, Blackstone) के कंसोर्टियम ने UK की कंपनी Diageo plc की सब्सिडियरी, United Spirits Limited (USL) के साथ RCB में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक पक्का समझौता किया है। इस डील में IPL और WPL में RCB की पुरुष और महिला, दोनों टीमें शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...