HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: JCB चालक की गुंडई, टैक्स मांगे जाने पर टोल प्लाजा में चला दिया बुलडोजर

Viral Video: JCB चालक की गुंडई, टैक्स मांगे जाने पर टोल प्लाजा में चला दिया बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में टोल टैक्स को लेकर टोल कर्मी और जेसीबी चालक की भिड़ंत हो गई। आरोप है कि टोल टैक्स मांगे जाने पर जेसीबी चालक ने टोल प्लाजा पर बुल्डोजर चला दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में टोल टैक्स को लेकर टोल कर्मी और जेसीबी चालक की भिड़ंत हो गई। आरोप है कि टोल टैक्स मांगे जाने पर जेसीबी चालक ने टोल प्लाजा पर बुल्डोजर (bulldozer) चला दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Viral Video: कुछ तो करो...बच्चे की चल रही हैं सांसें, बेबस पिता डॉक्टरों से लगाता रहा गुहार, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टोलकर्मी और बुल्डोजर ड्राइवर के बीच विवाद हो गया। टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए बुल्डोजर को आगे न ले जाने की बात कही। इस पर पर बुलडोजर (bulldozer) चालक ने टोल प्लाजा पर ही बुल्डोजर चला दिया। इससे टोल प्लाजा में मौजूद सभी कर्मी बाहर निकल आए। कर्मियों ने वीडियो बनाना शुरु कर दिया।

जेसीबी चालक का गुंडई वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला पिलखुआ कोतवाली के छीजारसी टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। बुलडोजर चालक से टोल टैक्स मांगा गया तो वह बिना टोल दिए आगे बढ़ने लगा।

इस बात को लेकर टोल कर्मी और बुलडोजर चालक के बीच बहस हो गई। इतने में जेसीबी चालक ने टोल प्लाजा पर बुल्डोजर चला दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं। वहीं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...