1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: महाराजगंज में वकीलों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Viral Video: महाराजगंज में वकीलों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिस की वर्दी पहने दारोगा को दर्जनों लोगो की भीड़ बुरी तरह पीटती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जिले महाराजगंज का बताया जा रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

महाराजगंज। सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिस की वर्दी पहने दारोगा को दर्जनों लोगो की भीड़ बुरी तरह पीटती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जिले महाराजगंज का बताया जा रहा है। जहां बुधवार को कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी के इंचार्ज दुर्गेश सिंह को वकीलों ने दौड़ा दौड़ा कर पीट डाला। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- पीएम मोदी की डिग्री मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने डीयू को दी बड़ी राहत, विश्वविद्यालय को तीन सप्ताह का दिया अतिरिक्त समय

पढ़ें :- तेज प्रताप ने राजपाल यादव के परिवार को 11 लाख रुपये आर्थिक मदद देने का किया ऐलान, जेल में बंद हैं अभिनेता

वकीलों का झुंड दारोगा दुर्गेश सिंह को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे

यह मामला स्‍थानीय तहसील कार्यालय के गेट का है। जहां दरोगा दुर्गेश सिंह और एक वकील के बीच किसी जमीन विवाद को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि वकीलों ने दारोगा के साथ हाथापाई करनी शुरु कर दी। मामला बढ़ता देख वहां अन्य वकील भी आ गए और दरोगा को पीटने लगे। इतने लोगो की भीड़ से बचने के लिए दारोगा भागने लगा। वकीलों का झुंड दारोगा दुर्गेश सिंह को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...